54% शेयर संग Nissan Gravite का जलजला : लॉन्चिंग के दो महीनों में 2,603 कारें बिकीं

नई दिल्ली: Nissan Gravite ने इंडियन मार्केट में आते ही जबरदस्त धमाका कर दिया है। फरवरी में लॉन्च हुई इस कॉम्पैक्ट MPV ने मार्च 2026 में ही 2,375 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर ली, जबकि फरवरी में 228 यूनिट्स के साथ कुल डिस्पैच आंकड़ा 2,603 तक पहुंच गया। इसकी डिलीवरी भी पिछले महीने से शुरू हो चुकी है।

फरवरी में लॉन्च होने के बाद सिर्फ दो महीनों में इसकी कुल 2,603 गाड़ियां बिक गईं, जिनमें से मार्च में ही 2,375 यूनिट्स की बिक्री हुई। मार्च में इसने कंपनी की दूसरी पॉपुलर कार Nissan Magnite को भी पीछे छोड़ दिया और नंबर-1 बन गई। Nissan की कुल कारों की बिक्री में अकेले Gravite का 54% हिस्सा रहा। यह बिक्री में Renault Triber से भी आगे निकल गई। जहां Triber की 2,011 गाड़ियां बिकीं, वहीं Gravite ने उससे 364 ज्यादा यूनिट्स बेच डालीं। Gravite न सिर्फ फीचर्स में दमदार है, बल्कि कीमत में भी करीब 11,000 रुपये कम है। जो लोग कम बजट में फैमिली कार चाहते हैं, उनके लिए यह एक जबरदस्त डील बन गई है।

Nissan Gravite को शुरुआती कीमत पर सिर्फ पहले 5,000 ग्राहक खरीद सकेंगे। जो लोग जल्दी बुकिंग करेंगे, उन्हें सस्ता सौदा मिलेगा, लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़ सकती है। मार्च 2026 कंपनी के लिए पिछले 5 सालों का सबसे अच्छा महीना साबित हुआ। हालांकि पूरे साल (FY2026) में कंपनी की कुल बिक्री थोड़ी कम रही (करीब 13% गिरावट), लेकिन Graviteका सिर्फ दो महीने में ही कंपनी की कुल कारों की बिक्री में 11% हिस्सा रहा। यह गाड़ी खासतौर पर फैमिली के लिए बनाई गई है। इसमें 5+2 सीटिंग है। जरूरत पड़ने पर 7 लोग बैठ सकते हैं। केबिन में डिजिटल डिस्प्ले, बड़ी टचस्क्रीन, मोबाइल वायरलेस चार्ज करने की सुविधा, और Apple CarPlay व Android Auto जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

Nissan Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो रोजमर्रा की ड्राइव के लिए पर्याप्त ताकत (76hp) और टॉर्क (95Nm) देता है। इसमें 6 एयरबैग, ABS (ब्रेकिंग कंट्रोल), ट्रैक्शन कंट्रोल (सड़क पर पकड़ बनाए रखने के लिए), हिल होल्ड (ढलान पर गाड़ी पीछे न जाए), टायर प्रेशर मॉनिटर और रियर कैमरा जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। Nissan Motor India ने 2026 की शुरुआत में ही देशभर में 54 नए शोरूम और सर्विस सेंटर (टचपॉइंट्स) खोल दिए हैं।