नई दिल्ली: OPPO India ने अपनी नई के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में सचमुच एक नई लकीर खींच दी है। यह सीरीज उन यूज़र्स के लिए डिजाइन की गई है, जो हर दिन बिना किसी रुकावट के तेज, स्मूद और प्रीमियम एक्सपीरियंस किफायती दाम पर चाहते हैं। इसमें ColorOS 16 फोन को शुरुआत से लेकर लंबे समय तक एक जैसा स्मूद बनाए रखता है। चाहे फोन नया हो या आप कई महीने बाद इसे इस्तेमाल करें। ऐप खोलने, स्वाइप करने या मल्टीटास्किंग में कहीं भी देर महसूस नहीं होगा। हर टच पर तुरंत रिस्पॉन्स इसकी खासियत है।
परफॉर्मेंस को और मजबूत बनाने के लिए इसमें 4289mm² का SuperCool Vapor Chamber सिस्टम दिया गया है। यह फोन को गर्म होने से बचाने का हाई-टेक तरीका है। 40°C तक भी फोन आराम से स्मूद चलता है और 45°C तक भी ऐप्स बिना अटके चलते रहते हैं। गर्म मौसम या लंबे इस्तेमाल में भी परफॉर्मेंस डाउन नहीं होगी। F33 Series का Dual-Engine Smoothness System इसे और खास बनाता है। Trinity Engine और Luminous Rendering Engine मिलकर फोन की स्पीड और ग्राफिक्स को लगातार ऑप्टिमाइज़ करते रहते हैं। OPPO इसमें 72 महीने यानी पूरे 6 साल तक “फ्लुएंसी प्रोटेक्शन” का दावा कर रहा है। फोन लंबे समय तक स्लो नहीं पड़ेगा और नया जैसा फील देता रहेगा।
O-Lock फीचर आपके डेटा और डिवाइस को एडवांस लेवल की सुरक्षा देता है। आपकी निजी जानकारी, फाइल्स और ऐप्स पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं। इसमें AI Writing Assistant से लेकर AI Reading Assistant तक, AI Ultra-Clear Documents, AI Recording, AI Studio, AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Reflection Remover, AI Unblur और AI Clarity Enhancer जैसे ढेरों स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। लिखना हो तो AI मदद करेगा पढ़ना हो तो AI आसान बनाएगा । फोटो-वीडियो एडिटिंग हो तो AI उसे प्रोफेशनल बना देगा यह सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक “स्मार्ट असिस्टेंट” की तरह काम करता है।
OPPO F33 Series सिर्फ स्पीड या फीचर्स की बात नहीं करती, बल्कि यूज़र को हर दिन एक स्मूद, भरोसेमंद और स्मार्ट एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और AI मिलकर एक नई डिजिटल लाइफस्टाइल बनाते हैं।
