नई दिल्ली: Scania ने इंडिया में अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करने और अपने कामकाज को मजबूत बनाने के लिए बेंगलुरु में नया ऑफिस खोला है। अब कंपनी अपने ग्राहकों, डीलरों और पार्टनर्स से सीधे और तेजी से जुड़ पाएगी। Scania ने Axis Bank के साथ मिलकर एक खास फाइनेंस स्कीम शुरू की है। इससे जो लोग Scania के ट्रक खरीदना चाहते हैं, उन्हें लोन आसानी से मिल जाएगा। कंपनी का एक बड़ा सेंटर (RPC) पहले से ही नारासपुरा में काम कर रहा है।
बेंगलुरु में नए ऑफिस के खुलने के मौके पर स्वीडन के राजदूत जान थेलसेफ खुद मौजूद रहे। यह सिर्फ एक ऑफिस की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत और स्वीडन के बीच मजबूत होते रिश्तों का भी संकेत है। Scania ने Axis Bank के साथ मिलकर एक नया फाइनेंस प्रोग्राम शुरू किया है। अगर कोई ग्राहक Scania का ट्रक खरीदना चाहता है, तो उसे आसानी से लोन और बेहतर फाइनेंसिंग ऑप्शन मिलेंगे। इससे बिजनेस बढ़ाना और आसान हो जाएगा। आज के समय में ट्रांसपोर्ट बिजनेस में सिर्फ गाड़ी खरीदना ही काफी नहीं होता।
जरूरी है कि गाड़ी ज्यादा समय तक चले, कम खर्च में ज्यादा काम करे और बिजनेस लगातार चलता रहे। बेंगलुरु में खुला नया ऑफिस इसी रणनीति का हिस्सा है। इससे ग्राहकों से सीधा कनेक्शन मजबूत होगा। डीलर और बैंक पार्टनर्स के साथ तालमेल बेहतर होगा। फैसले तेजी से होंगे। यहां नए टैलेंट को जोड़कर कंपनी इनोवेशन और ग्रोथ को और आगे बढ़ाएगी। Scania के मैनेजिंग डायरेक्टर Silvio Munhoz का कहना है कि भारत में कंपनी ग्राहकों के और करीब पहुंचकर उन्हें तेज़ और बेहतर सर्विस देना चाहती है।Scania एशिया-ओशिनिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Martin Stahlberg ने कहा कि भारत कंपनी के ग्लोबल विस्तार में एक बड़ा रोल निभा रहा है।
दूसरी तरफ Axis Bank के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुनीष शारदा ने साफ कहा कि आज के समय में सिर्फ गाड़ी बनाना काफी नहीं है। उसे खरीदने के लिए आसान फाइनेंस भी उतना ही जरूरी है। Scania और Axis Bank की साझेदारी ग्राहकों को भरोसे के साथ निवेश करने में मदद करेगी। बेंगलुरु के दिल में स्थित यह ऑफिस मॉडर्न वर्किंग स्टाइल का उदाहरण है। “Scania Way” के तहत इसे ऐसा बनाया गया है कि लोग मिलकर काम करें। इसमें खुला और सहयोगी वर्कस्पेस, बिजली बचाने वाली लाइटिंग, आधुनिक क्लाइमेट कंट्रोल और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
