Suzuki Matsuri में चार रिकॉर्ड्स का धमाका, मुंबई बना बाइकर्स का महाकुंभ

मुंबई : देश की दोपहिया इंडस्ट्री में जोश और जुनून का सबसे बड़ा जश्न उस वक्त देखने को मिला, जब Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. ने मुंबई के मुलुंड में अपने फ्लैगशिप मोटरसाइक्लिंग फेस्टिवल Suzuki Matsuri का शानदार समापन किया। यह आयोजन हजारों राइडर्स और ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव बन गया, करीब 4,000 लोगों की मौजूदगी वाले इस भव्य आयोजन में एक साथ चार ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने। सुजुकी ने इस मौके पर India Book of Records और Asia Book of Records में दर्ज होने वाले चार नए कीर्तिमान स्थापित किए।

मुंबई के इस मेगा इवेंट में उस वक्त नजारा देखने लायक बन गया, जब एक ही जगह पर Suzuki Burgman Street के 390 स्कूटर्स एक साथ कतार में खड़े नजर आए। इतने बड़े स्तर पर एक ही मॉडल के स्कूटर्स का जुटना अपने आप में बेहद दुर्लभ है। इसे “Largest Gathering of a Single Scooter Model” के रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। यही नहीं, उसी दिन 175 नए Burgman स्कूटर्स ग्राहकों को सौंपे गए। जो लोग इस इवेंट का हिस्सा बनने आए थे, वे सिर्फ दर्शक बनकर नहीं लौटे, बल्कि अपने नए स्कूटर के साथ घर गए। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में एक ही मॉडल की डिलिवरी होना आसान नहीं होता, और इस उपलब्धि ने “Maximum Single Model Scooter Delivery in a Day” का दूसरा रिकॉर्ड भी सुजुकी के नाम कर दिया।

मुंबई में हुए इस भव्य आयोजन में Suzuki ने सिर्फ दो ही नहीं, बल्कि कुल चार रिकॉर्ड अपने नाम किए—जिनमें से दो Burgman से जुड़े थे, जबकि बाकी दो रिकॉर्ड पूरे इवेंट के पैमाने और उत्साह को दर्शाते हैं। इनमें से एक अहम रिकॉर्ड रहा “Largest Participation in a Two-Wheeler Community Festival”, जिसमें करीब 4,000 राइडर्स और टू-व्हीलर प्रेमियों ने एक साथ हिस्सा लिया। दूसरा बड़ा रिकॉर्ड “Largest Scooter Parade / Community Ride” के रूप में सामने आया, जहां बड़ी संख्या में स्कूटर्स ने संगठित तरीके से परेड और राइड में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्यूरेटेड जोन बनाए गए, जहां प्रतिभागियों ने New Burgman Street, Access ABS, e-Access और Suzuki V-Strom SX जैसे मॉडलों को करीब से देखा और समझा। टैटू बूथ, ग्रैफिटी वॉल, मर्चेंडाइज स्टॉल और कॉस्प्ले आर्टिस्ट्स ने फेस्टिवल को और रंगीन बना दिया, जबकि Khaanzadi और DJ Lady Barot की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस ने माहौल में जबरदस्त जोश भर दिया।