1.29 लाख वाला फोन अब ₹95 हजार से कम: Galaxy S25 Ultra पर बंपर डील

नई दिल्ली: Amazon की Mega Deal Days सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऐसा धमाकेदार ऑफर आया है, जिसने फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों का दिल खुश कर दिया है। जो फोन लॉन्च के समय ₹1,29,999 में आया था, वही अब सीधे ₹99,999 में लिस्ट हो गया है, यानी पूरे ₹30,000 की सीधी कटौती। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स और कैशबैक जोड़ने के बाद इसकी असली कीमत ₹95,000 से भी नीचे पहुंच रही है, जो इस फोन की अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।

इस डील की खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग कूपन की जरूरत नहीं है। प्लेटफॉर्म पर ही मिलने वाले ऑफर्स जैसे 4,999 रुपये तक का कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और UPI रिवॉर्ड्स इस डील को और भी सस्ता बना देते हैं। अगर आप सही पेमेंट ऑप्शन चुनते हैं, तो यह प्रीमियम फोन और भी किफायती हो सकता है। यह फोन सिर्फ सस्ता ही नहीं, बल्कि पावरफुल भी है। इसमें 200MP का जबरदस्त कैमरा मिलता है, जो Samsung के ProVisual Engine के साथ आता है और प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव देता है।

Galaxy AI फीचर्स, रियल-टाइम हेल्प और स्मार्ट अपडेट्स इसे और ज्यादा एडवांस बनाते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM के साथ मिलकर स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देता है। S Pen सपोर्ट इसे खासकर उन लोगों के लिए खास बनाता है, जो फोन को काम और प्रोडक्टिविटी के लिए इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा Android 15, Samsung Knox सिक्योरिटी, Samsung Wallet और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे एक कंप्लीट फ्लैगशिप पैकेज बनाते हैं। बैटरी भी लंबा साथ देती है, जिससे दिनभर का इस्तेमाल आसानी से हो जाता है।, यह डील उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो कम कीमत में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। इतनी कीमत में Samsung Galaxy S25 Ultra मिलना अपने आप में एक “धुआंधार” ऑफर है।