नई दिल्ली: Hyundai Motor Company और TVS Motor Company ने मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) को डेवलप और कमर्शियलाइज करने के लिए बड़ी साझेदारी की है, जहां दोनों कंपनियों ने Joint Development Agreement (JDA) साइन किया है।
Hyundai Motor Company और TVS Motor Company मिलकर एक नया बैटरी वाला ऑटो (इलेक्ट्रिक तीन पहिया) बनाने जा रहे हैं, जो पेट्रोल-डीजल के बजाय बिजली से चलेगा। खर्च कम होगा और धुआं भी नहीं निकलेगा। यह गाड़ी खास तौर पर भारत के लोगों के लिए बनाई जाएगी। इससे शहरों और गांवों में सवारी ढोने, सामान ले जाने या छोटे कामों में आसानी हो। इसे चलाना सस्ता होगा, रख-रखाव आसान होगा।
इसके ज्यादातर पार्ट्स इंडिया में ही बनेंगे जिससे कीमत कम रहेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। , इसका मकसद लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना और उनके सामान की उनकी घरों पर डिलिवरी देना सुनिश्चित करना है। यह प्रोजेक्ट Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट को अब रियल प्रोडक्ट में बदलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Hyundai Motor Company और TVS Motor Company मिलकर एक नया बैटरी से चलने वाला ऑटो बनाने जा रहे हैं, जिसमें Hyundai अच्छी डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी देगी, जबकि TVS इसे भारत की सड़कों, मौसम और लोगों की जरूरत के हिसाब से तैयार करेगी। यह गाड़ी खराब रास्तों पर भी ठीक चलेगी। बारिश और गर्मी में भी दिक्कत नहीं करेगी। बैठने में आरामदायक होगी, साथ ही इसमें सवारी ढोने के साथ-साथ सामान ले जाने की सुविधा भी होगी। इस गाड़ी के ज्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे, जिससे इसकी कीमत कम रहेगी, लोगों को रोजगार मिलेगा और अगर कभी गाड़ी में खराबी आती है तो उसके पार्ट्स आसानी से और सस्ते में मिल जाएंगे।
कुल मिलाकर यह साझेदारी आम आदमी के लिए सस्ता, मजबूत और काम का इलेक्ट्रिक ऑटो लाने की तैयारी है, जिससे आने वाले समय में सफर आसान और कम खर्च वाला हो जाएगा। ह नया इलेक्ट्रिक ऑटो खास तौर पर भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। यहां की सड़कों, ट्रैफिक और शहरों की स्थिति के हिसाब से तैयार होगा और पर्यावरण के लिए भी बेहतर रहेगा।
