BMW F 450 GS 4.70 लाख से शुरू, एडवेंचर के नए बादशाह की मचेगी धूम

नई दिल्ली: इंडिया में BMW Motorrad ने अपनी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹4.70 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट में 5.30 लाख रुपये तक जाती है।

कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलिवरी जून 2026 से शुरू होगी। यह नई बाइक पुराने BMW G 310 GS की जगह लेती है और पहली बार इस सेगमेंट में ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इसे भारत में TVS Motor Company के साथ मिलकर होसुर प्लांट में तैयार किया जा रहा है। इस बाइक को तीन वेरिएंट, Base, Exclusive और GS Trophy में पेश किया गया है। तीनों में इंजन एक ही है, लेकिन फीचर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टाइलिंग में फर्क देखने को मिलता है।

डिज़ाइन में BMW की आइकॉनिक GS स्टाइल झलकती है, जिसमें X-शेप LED हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और ऊंचा स्टांस शामिल है। इसका लुक काफी हद तक फ्लैगशिप BMW R 1300 GS से प्रेरित है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। इसमें नया 420cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ BMW का Shift Assistant Pro दिया गया है, जिससे बिना क्लच के गियर बदले जा सकते हैं। साथ ही Easy Ride Clutch (ERC) ट्रैफिक और ऑफ-रोड में राइडिंग को आसान बनाता है।

बाइक में नया स्टील फ्रेम, USD फ्रंट फोर्क और एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। 178 किलोग्राम वज़न के साथ यह अपने सेगमेंट की हल्की ट्विन-सिलेंडर एडवेंचर बाइक्स में से एक है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 310mm डिस्क और Brembo कैलिपर के साथ ABS Pro, Dynamic Brake Control जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

इसमें 6.5-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स (Rain, Road, Enduro, Enduro Pro), ट्रैक्शन कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स और USB-C चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। हाई वेरिएंट्स में और भी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है। मार्केट में यह बाइक सीधे Honda NX500, KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।