अब सड़क पर ट्रैफिक में नहीं, रेस ट्रैक पर जलवा बिखेरेगा TVS NTorq 150

नई दिल्ली: इंडिया में स्कूटर रेसिंग को एक नया मोड़ देते हुए TVS Motor Company के पॉपुलर स्कूटर TVS NTorq 150 को अब आधिकारिक तौर पर मोटरस्पोर्ट के लिए होमोलोगेशन मिल गया है। अब TVS NTorq 150 सिर्फ सड़क पर चलने वाला स्कूटर नहीं रहा, बल्कि अब यह रेस ट्रैक पर भी दौड़ सकता है।

Federation of Motor Sports Clubs of India (FMSCI) ने इस स्कूटर को हरी झंडी दे दी है, जिससे अब यह इंडिया के अलग-अलग मोटरस्पोर्ट इवेंट्स में हिस्सा ले सकेगा।यह स्कूटर अब आधिकारिक तौर पर इंडिया के मोटरस्पोर्ट इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए मान्य हो गया है। यह स्कूटर स्कूटर रेस कैटेगरी में भाग ले सकता है । रेसिंग के लिए इसका खास वर्जन तैयार किया जाएगा। TVS इसे ट्रैक पर परफॉर्मेंस मशीन की तरह उतार सकती है।

इस फैसले का ऐलान FMSCI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया। रेस ट्रैक पर उतरने वाला NTorq 150 को हल्का, ज्यादा पावरफुल और हाई-परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया जाएगा। इससे पहले भी TVS के कई मॉडल्स जैसे TVS Apache RTR 160 4V, TVS Apache RTR 200 4V, TVS Apache RR 310 और TVS RTR 310 को FMSCI से होमोलोगेशन मिल चुका है। यहां तक कि TVS NTorq 125 भी पहले से रेसिंग में अपनी पहचान बना चुका है।

स्टैंडर्ड NTorq 150 में 125cc इंजन का अपग्रेडेड वर्जन दिया गया है । यह इंजन 12.7 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CVT गियरबॉक्स के साथ यह स्कूटर 0 से 60 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 104 km/h तक जाती है। 115 किलोग्राम के वज़न के साथ यह काफी फुर्तीला भी है। रेसिंग वर्जन इससे भी हल्का होगा।
वैसे स्कूटर रेसिंग भारत में अभी मेनस्ट्रीम नहीं बनी है, लेकिन पूरी तरह नई भी नहीं है। इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे Aprilia पहले भी अपने स्कूटर्स को रेसिंग के लिए होमोलोगेट कर चुके हैं।

इंडिया में TVS इस सेगमेंट में खासकर Indian National Rally Championship जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। TVS NTorq 150 का मोटरस्पोर्ट में आगमन स्कूटर सेगमेंट के लिए एक बड़ा और रोमांचक कदम है, जो आने वाले समय में रेसिंग की दुनिया में नए दरवाजे खोल सकता है।