नई दिल्ली: इंडिया में vivo ने अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन vivo T5 Pro बिक्री के लिए उतार दिया है, और यह आते ही अपनी भारी-भरकम 9020mAh बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार ऑफर्स के चलते सुर्खियों में छा गया है। vivo T5 Pro तीन वेरिएंट्स में, 29,999, 33,999 और 39,999 रुपयों में मिलता है। लेकिन बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ यह फोन ₹27,999 की शुरुआती कीमत में मिल सकता है। सेल 21 अप्रैल 2026 से Flipkart, vivo ई-स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
यह फोन कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक साथ निभाने का दावा करती है। इसमें 90W FlashCharge दिया गया है, जिससे फोन महज 37 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। पावर और स्पीड दोनों का जबरदस्त कॉम्बो है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो करीब 12 लाख AnTuTu स्कोर के साथ स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देता है। गेमिंग को और बेहतर बनाने के लिए इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 7000mm² Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिससे फोन लंबे समय तक गर्म हुए बिना हाई परफॉर्मेंस देता है।
vivo T5 Pro में 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है। HDR10+ सपोर्ट और 1 बिलियन कलर्स के साथ यह फोन विजुअल एक्सपीरियंस को काफी प्रीमियम बना देता है। इसमें 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा (OIS) और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 10x तक लॉसलेस जूम भी मिलता है। AI फीचर्स जैसे AI Erase, AI UHD और Super Night Mode फोटोग्राफी को और बेहतर बनाते हैं।
यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जैसे AI Transcript, AI Search और Google Gemini सपोर्ट। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल, पानी और हाई-प्रेशर जेट से भी सुरक्षित रहता है। vivo T5 Pro उन यूजर्स के लिए एक ऑल-राउंडर पावरहाउस बनकर आया है, जिसमें लंबी बैटरी, दमदार गेमिंग और प्रीमियम फीचर्स सब कुछ एक ही फोन में है।
