VinFast का धमाका: Hyundai और Maruti को पीछे छोड़ बना EV किंग

नई दिल्ली: इंडिया के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। VinFast का धमाका ऐसा है कि उसने Hyundai और Maruti Suzuki जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए चौथे सबसे बड़े EV ब्रांड के रूप में अपनी जगह बना ली है। यह सिर्फ एक एंट्री नहीं बल्कि EV मार्केट में बड़ा उलटफेर है, जहां VinFast की तेज रफ्तार ने स्थापित कंपनियों की नींद उड़ा दी है।

मार्च 2026 में VinFast ने अकेले एक महीने में 1,231 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री कर डाली, जबकि कुल बिक्री 2,840 यूनिट तक पहुंच चुकी है। वहीं Maruti Suzuki 2,667 और Hyundai 1,707 यूनिट्स के साथ पीछे रह गई हैं। हालांकि भारतीय EV बाजार में अभी भी Tata Motors 31,604 यूनिट्स के साथ शीर्ष पर कायम है, जबकि Mahindra & Mahindra और MG Motor India दूसरे और तीसरे स्थान पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं। कंपनी फिलहाल भारत में तीन इलेक्ट्रिक कारें VF6, VF7 और नई लॉन्च हुई VF MPV7 पेश की हैं। तीनों ही अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

VinFast VF6 को प्रीमियम और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, बड़ा 12.9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी 59.6kWh बैटरी 201bhp की पावर जनरेट करती है और एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 468 से 480 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए शानदार विकल्प बनाती है।

VF7 उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा पावर और ज्यादा विकल्प चाहते हैं। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं और यह फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ-साथ ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन में भी आती है। 345bhp तक की ताकत के साथ यह SUV परफॉर्मेंस के मामले में भी पीछे नहीं रहती। इसकी रेंज भी काफी प्रभावशाली है—करीब 431 से 532 किलोमीटर तक, जो इसे लंबी दूरी के लिए भरोसेमंद बनाती है।
VinFast VF MPV7 फैमिली कारों के सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है। लगभग 24.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ यह MPV न सिर्फ स्टाइलिश डिजाइन देती है, बल्कि इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, रियर AC कंट्रोल, कई USB पोर्ट्स और आरामदायक केबिन जैसी खूबियां भी शामिल हैं।