Tata Curvv.ev SeriesX 16.99 लाख में लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 502 किमी

नई दिल्ली: इंडिया के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में बड़ा धमाका करते हुए Tata Motors की EV इकाई TATA.ev ने अपनी नई और दमदार SUV-कूपे Curvv.ev SeriesX को लॉन्च कर दिया है। 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आई यह नई सीरीज़ मिड-SUV सेगमेंट में नई बेंचमार्क सेट करने का दावा करती है। कंपनी ने दो नए वेरिएंट, Accomplished X 55 और Empowered X 55 पेश किए हैं। इस नई लाइनअप में आकर्षक Nitro Crimson जैसे नए कलर के साथ कुल 5 कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें स्टाइलिश DARK एडिशन भी शामिल है।

यह SUV-कूपे अपने बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ सिर्फ दिखने में ही दमदार नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर इंजीनियर की गई है। इसमें 55 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 502 किलोमीटर की लंबी रेंज देता है, जबकि रियल-वर्ल्ड में करीब 400 किलोमीटर तक का आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। यह कार इंटरसिटी ट्रैवल के लिए पूरी तरह तैयार है।

कंपनी इस कार के साथ लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी दे रही है। Curvv.ev SeriesX 167 HP की पावर और 215 Nm का इंस्टेंट टॉर्क देती है, जिससे शहर में स्मूद ड्राइविंग और हाईवे पर कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस मिलती है। यह कार एडवांस acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो कम्फर्ट, सेफ्टी और फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी का संतुलन पेश करता है।

Accomplished X 55 वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है, जो कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का सही बैलेंस चाहते हैं। इसमें ओपनएबल पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही R-Comfort सीट्स, प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री और रियर सनशेड्स के साथ केबिन एक्सपीरियंस बेहद आरामदायक बनाया गया है।

Empowered X 55 इस लाइनअप का सबसे लग्जरी और फीचर-लोडेड वर्जन है, जो DARK एडिशन में भी उपलब्ध है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स और प्रीमियम इंटीरियर डिटेलिंग के साथ एक फ्लैगशिप अनुभव मिलता है। टेक्नोलॉजी के मामले में इसमें बड़ा 31.24cm टचस्क्रीन, Arcade.ev ऐप्स, JBL का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS के 20 एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Curvv.ev SeriesX SUV उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट है, जो स्टाइल, रेंज और टेक्नोलॉजी, तीनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते।