अब आसमान में उड़ेगी टैक्सी! INDIA की पहली flying taxi से हवा में होगा सफर

अब आसमान में उड़ेगी टैक्सी! INDIA की पहली flying taxi से हवा में होगा सफर

IIT Madras का कमाल, भारत की उड़ती टैक्सी बिना रनवे भरेगी उड़ान

ना जाम, ना हॉर्न, ना लंबा इंतजार… अब आसमान से घर पहुंचेगी Air Taxi!

भारत ने भविष्य के शहरी परिवहन की दुनिया में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। देश में पहली बार फुल-साइज eVTOL (Electric Vertical Take-Off and Landing) Aircraft Prototype का अनावरण किया गया है। फुल-साइज eVTOL (Electric Vertical Take-Off and Landing) Aircraft Prototype का अनावरण किया गया है। IIT Madras से जुड़े Startup The ePlane Company ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को पेश किया है, जो आने वाले समय में शहरों में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के साथ-साथ तेज और पर्यावरण के अनुकूल सफर का नया विकल्प बन सकती है। कंपनी की योजना साल 2028 तक Commercial Operations शुरू करने की है। शुरुआत में इसका इस्तेमाल Emergency Medical Transport यानी Air Ambulance Service के तौर पर किया जाएगा।
चेन्नई स्थित The ePlane Company ने इस Electric Air Taxi Prototype को PT-01 नाम दिया है। इसे कंपनी की नई 60,000 वर्ग फीट Manufacturing Facility में प्रदर्शित किया गया। यह प्रोटोटाइप करीब पांच साल की रिसर्च, कंप्यूटर मॉडलिंग और कई चरणों में किए गए फ्लाइंग टेस्ट के बाद तैयार हुआ है। कंपनी का कहना है कि यह भारत के लिए Urban Air Mobility के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक शुरुआत है।
इस Electric Aircraft की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे उड़ान भरने के लिए पारंपरिक हवाई जहाजों की तरह लंबे रनवे की जरूरत नहीं होगी। eVTOL तकनीक की मदद से यह हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भर सकेगा और फिर सामान्य विमान की तरह आगे की दिशा में उड़ान जारी रख सकेगा। बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक मोटर इसे शांत, कम प्रदूषण वाला और कम खर्चीला परिवहन विकल्प बनाने में मदद करेंगे।
PT-01 Prototype का वजन करीब 2.2 टन है और इसमें Carbon Fibre Composite Structure का इस्तेमाल किया गया है। Aircraft में करीब 8 मीटर Wingspan दिया गया है और यह लगभग 110 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसे ऐसी जगहों से भी ऑपरेट किया जा सकता है, जहां बड़े विमान या हेलीकॉप्टर के लिए जगह उपलब्ध नहीं होती। The ePlane Company के मुताबिक यह Air Taxi मौजूदा शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से तैयार की गई है। इसे अस्पतालों के हेलिपैड, इमारतों की छतों और छोटे लैंडिंग एरिया से संचालित किया जा सकेगा। इसमें कंपनी की पेटेंट Synergistic Lift Technology का इस्तेमाल किया गया Electric Air Taxi के क्षेत्र में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां पहले से काम कर रही हैं The ePlane Company को अब तक 800 से ज्यादा Aircraft के लिए संभावित ऑर्डर और Commitments मिल चुके हैं। कंपनी ने निवेशकों से करीब 21.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग भी जुटाई है।