Aston Martin का खतरनाक अवतार! लग्जरी SUV बनी गेमिंग का हथियार

Aston Martin का खतरनाक अवतार! लग्जरी SUV बनी गेमिंग का हथियार

जब लग्जरी मिली मिलिट्री ताकत से, तैयार हुई Aston Martin Dreadnought

लग्जरी कार से वॉर मशीन तक! Aston Martin ने बदल दिया खेल

Call of Duty में दिखेगा Aston Martin का तूफानी अंदाज

लग्जरी कार बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी Aston Martin अब सड़कों के साथ-साथ गेमिंग की दुनिया में भी अपना दम दिखाने उतर गई है। कंपनी ने मशहूर वीडियो गेम Call of Duty: Modern Warfare 4 के लिए एक बेहद खास और आक्रामक SUV Aston Martin Dreadnought तैयार की है। यह कोई आम वर्चुअल कार नहीं है, बल्कि Aston Martin की डिजाइन सोच और मिलिट्री स्टाइल का जबरदस्त मिश्रण है।

इस खास SUV को गेम के डेवलपर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका नाम ब्रिटिश रॉयल नेवी के ऐतिहासिक युद्धपोत HMS Dreadnought से लिया गया है, जिसका मतलब है ऐसी ताकत जो किसी से डरती नहीं। आमतौर पर Aston Martin की पहचान शानदार लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स कारों के लिए होती है, लेकिन Dreadnought SUV में कंपनी ने बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया है। इसका डिजाइन किसी सैन्य वाहन जैसा नजर आता है। SUV को Chiltern Green रंग में पेश किया गया है। इसके फ्रंट में हॉरिजॉन्टल LED हेडलाइट्स, पिक्सल डिजाइन वाली ग्रिल और मेश स्टाइल LED फॉग लैंप दिए गए हैं। मजबूत बंपर, सिल्वर टो हुक और स्किड प्लेट इसे एक खतरनाक ऑफ-रोड मशीन जैसा लुक देते हैं।

साइड प्रोफाइल में बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, ऑफ-रोड टायर, चौड़े व्हील आर्च और शार्प बॉडी लाइन SUV को बेहद आक्रामक बनाते हैं। कैमरा आधारित ORVM, ब्लैक-सिल्वर क्लैडिंग और सिल्वर साइड स्टेप इसे भविष्य की मिलिट्री SUV जैसा रूप देते हैं। पीछे की तरफ LED टेललैंप, एयरोडायनामिक फिन, Aston Martin बैजिंग, क्वाड एग्जॉस्ट और स्किड प्लेट जैसे डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं।

Dreadnought के इंटीरियर को भी खास अंदाज में तैयार किया गया है। इसमें ग्रीन और ब्लैक थीम के साथ गोल्ड एक्सेंट दिए गए हैं। टू-सीटर केबिन में ग्रीन लेदर सीटें, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।

डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर फिनिश, गोल्ड गियर लीवर और फिजिकल कंट्रोल इसे लग्जरी और एडवेंचर दोनों का अनुभव देते हैं। इस SUV की सबसे खास बात यह है कि इसे सिर्फ दिखने में ही दमदार नहीं बनाया गया है। Aston Martin ने इसके लिए खास V12 इंजन साउंड रिकॉर्ड किया है और गेम के ड्राइविंग फिजिक्स को भी उसी हिसाब से तैयार किया गया है।  Aston Martin Dreadnought का फुल-साइज मॉडल न्यूयॉर्क में आयोजित Fanatics Fest में प्रदर्शित किया गया है। यह मॉडल 19 जुलाई तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

यह पहली बार है जब Aston Martin ने गेमिंग की दुनिया में इतना बड़ा कदम उठाया है। कंपनी की यह SUV दिखाती है कि भविष्य में ऑटोमोबाइल और डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया किस तरह एक-दूसरे से जुड़ने वाली है।