सस्ती कारें मार्केट में हिट, कंपनियों ने चलाई डिस्काउंट पर कैंची

सस्ती कारें मार्केट में हिट, कंपनियों ने चलाई डिस्काउंट पर कैंची

• WagonR से Tiago तक… बजट कारों पर ऑफर हुए कम

• बढ़ी डिमांड, घटा डिस्काउंट! बजट कार बाजार में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। Maruti Suzuki WagonR, Baleno, Tata Tiago, Punch या Hyundai Grand i10 Nios जैसी बजट कार बनाने वाली कंपनियां अब एंट्री-लेवल और हैचबैक मॉडल्स पर मिलने वाली भारी छूट धीरे-धीरे कम कर रही हैं। सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में कटौती के बाद सस्ती कारें पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गई हैं और बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। बढ़ती डिमांड के चलते अब कंपनियों को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट देने की जरूरत नहीं पड़ रही।

में Tiago पर करीब 19 हजार रुपये और Punch पर 26 हजार रुपये तक की छूट मिल रही थी। कंपनी ने हाल ही में नई Tiago Facelift को पेट्रोल, CNG और EV विकल्पों में लॉन्च किया है। डीलरों के अनुसार नई Tiago पर फिलहाल कोई ऑफर नहीं है, फिर भी इसकी बुकिंग तेज़ी से बढ़ रही है। खासकर CNG वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

Hyundai ने भी Grand i10 Nios और Exter पर दिए जाने वाले फायदे कम कर दिए हैं। इससे साफ है कि लगभग सभी प्रमुख कंपनियां अब एंट्री-लेवल कारों पर डिस्काउंट घटा रही हैं। डीलरों का कहना है कि फरवरी और अप्रैल में कीमतें बढ़ने के बावजूद छोटी कारों की मांग मजबूत बनी हुई है। सितंबर 2025 में लागू नई GST दरों का फायदा अब भी बाजार को मिल रहा है, जिससे ग्राहकों की खरीदारी बढ़ी है।

चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में Maruti Alto और S-Presso की बिक्री 146 प्रतिशत बढ़कर 32,341 यूनिट पहुंच गई। वहीं Baleno, WagonR, Swift और Ciaz जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री भी 31 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख यूनिट से अधिक हो गई।  ऑटो उद्योग के जानकारों का मानना है कि जीएसटी कटौती के बाद किफायती कारों की मांग में आई तेजी ने कंपनियों का भरोसा बढ़ाया है। यही कारण है कि अब कंपनियां बड़े डिस्काउंट की बजाय बढ़ती बिक्री के दम पर बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रही हैं।