EV मार्केट में Euler Motors का तूफान, 110% ग्रोथ, 402 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली: इंडिया के तेजी से उभरते इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल स्टार्टअप Euler Motors ने FY26 में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे ऑटो और EV सेक्टर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 110% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज करते हुए अपना रेवेन्यू 191 करोड़ रुपये से बढ़ाकर सीधे 402 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है।

कंपनी की इस तेज रफ्तार के पीछे सबसे बड़ा हाथ लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेक्टर से बढ़ती मांग का है। जहां वाहन की अपटाइम, भरोसेमंद प्रदर्शन और कमाई की क्षमता सबसे अहम होती है, वहां Euler Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तेजी से पसंद किए जा रहे हैं। FY26 में कंपनी ने कुल 7,576 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो पिछले साल के 4,172 यूनिट्स के मुकाबले 181% की शानदार बढ़त है। यह ग्रोथ सिर्फ सालाना नहीं, बल्कि हर तिमाही में भी लगातार देखने को मिली। कंपनी ने FY26 में औसतन 38% क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर वॉल्यूम ग्रोथ और 43% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जो बाजार में मजबूत डिमांड और बिजनेस की स्थिर गति को दिखाती है।

इस का 4-व्हीलर कार्गो EV सेगमेंट में विस्तार किया गया। Euler Turbo EV 1000 ने लॉन्च के साथ ही शानदार शुरुआत की और FY26 में 2,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इस सेगमेंट में कंपनी ने करीब 25.9% मार्केट शेयर हासिल कर लिया। रेवेन्यू के अलावा कंपनी ने 31 करोड़ रुपये की नॉन-ऑपरेटिंग इनकम कुल आय 433 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि बढ़ते विस्तार के चलते कुल खर्च 741 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी ने अपने घाटे को भी कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूनिट इकॉनॉमिक्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां 1 रुपया कमाने के लिए कंपनी को 2.42 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब यह घटकर 1.84 रुपये रह गया है।

Hero MotoCorp, GIC, Lightrock और British International Investment जैसे बड़े निवेशकों के समर्थन से Euler Motors अब तक 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंडिंग जुटा चुका है। Euler Motors को कुल वॉल्यूम में कम से कम 40% और ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी देशभर में 200 से ज्यादा टचपॉइंट्स तक अपना नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी में है। Euler Motors अब सिर्फ एक स्टार्टअप नहीं रहा, बल्कि भारत के इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी से उभरता हुआ एक मजबूत खिलाड़ी बन चुका है।