नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल कंपनी Tata Motors ने फिर छोटे कारोबारियों और उद्यमियों के सपनों को नई रफ्तार देते हुए अपना नया और दमदार मॉडल Tata Ace Gold+ XL लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च सिर्फ एक नई गाड़ी की एंट्री नहीं, बल्कि इंडिया में लास्ट-माइल मोबिलिटी के 21 साल के शानदार सफर का जश्न भी है, जिसे कंपनी ने ‘इक्कीस साल बेमिसाल’ अभियान के जरिए देशभर में सेलिब्रेट किया है। पिछले 21 सालों में हर 4.25 मिनट में एक Ace बिकी है और आज देशभर में इसके 26 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं।
साल 2005 में लॉन्च हुआ Tata Ace, जिसे प्यार से ‘छोटा हाथी’ कहा जाता है, ने भारत में छोटे स्तर पर माल ढुलाई के तरीके को पूरी तरह बदल दिया था। इसने लाखों लोगों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका दिया और आज यही विरासत ज्यादा ताकत, ज्यादा कमाई और ज्यादा भरोसे के साथ आगे बढ़ाते हुए Ace Gold+ XL एक नए अवतार में सामने आया है।
नया Ace Gold+ XL खास तौर पर उन उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें ज्यादा माल ढोने और ज्यादा कमाई करने की जरूरत है। इसमें 8 फीट लंबा लोड बॉडी दिया गया है और 1 टन तक का पेलोड उठाने की क्षमता है, जिससे हर ट्रिप में ज्यादा सामान ले जाया जा सकता है। इससे कम ट्रिप में ज्यादा कमाई और बेहतर मुनाफा मिलता है।
इसमें 700cc का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 22 PS की पावर और 55 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन खास तौर पर शहरों के अंदर होने वाली डिलीवरी और भारी काम के लिए डिजाइन किया गया है इस खास मौके पर कंपनी ने ‘इक्कीस साल बेमिसाल’ अभियान भी शुरू किया है, जिन्होंने Tata Ace के साथ अपना जीवन बदला। इस अभियान के तहत महिला उद्यमियों को 21,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। अपने मजबूत सर्विस नेटवर्क, Sampoorna Seva 2.0 प्रोग्राम और 2500 से ज्यादा सर्विस पॉइंट्स के साथ कंपनी यह भी सुनिश्चित करती है कि ग्राहक को हर कदम पर पूरा सपोर्ट मिले।
