Toyota Fortuner की कीमतों में 87 हज़ार तक बढ़ोतरी

नई दिल्ली: इंडिया में अपनी सड़क पर अपनी अलग शान बिखेरने और लाजवाब परफॉर्मेंस के लिए मशहूर Toyota Fortuner अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। Toyota ने इस पॉपुलर SUV की कीमतों में 60,000 से लेकर 87,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी Fortuner के हर वेरिएंट पर लागू की गई है। अब Fortuner खरीदने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। नई कीमतों के बाद इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपये से शुरू होकर 50.46 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से कीमत बढ़ाई है। 2.7 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक (2WD), 2.8 लीटर डीजल मैनुअल (2WD) और Platinum White Pearl एडिशन पर 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 2.8 लीटर डीजल ऑटोमैटिक (2WD) वेरिएंट और उसके स्पेशल एडिशन पर 65,000 रुपये तक कीमत बढ़ी है। अगर आप 4×4 यानी फुल ऑफ-रोडिंग पावर वाली Fortuner लेने की सोच रहे हैं, तो आपको और ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

2.8 डीजल मैनुअल (4WD) पर 67,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि mild-hybrid डीजल वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा कीमत बढ़ी है। टॉप मॉडल GR-S 4WD ऑटोमैटिक में, 87,000 रुपये महंगी हो गई है। सिर्फ Fortuner ही नहीं, इसका ज्यादा प्रीमियम वर्जन Toyota Fortuner Legender भी महंगा हो गया है। Legender के 4×2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 75,000 रुपये और मैनुअल वर्जन पर 78,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद इनकी कीमतें क्रमशः 42.92 लाख रुपये और 45.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं।

वहीं, 4×4 mild-hybrid डीजल Legender की कीमत में 83,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी नई कीमत ₹62.86 लाख तक पहुंच गई है। Fortuner की खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को 4×2 (2WD) और 4×4 (AWD) दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं, साथ ही पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प भी मौजूद हैं। यही वजह है कि यह SUV शहर से लेकर ऑफ-रोड तक हर जगह दमदार प्रदर्शन देती है।

Toyota का यह फैसला उन ग्राहकों के लिए थोड़ा झटका जरूर है, जो Fortuner खरीदने की योजना बना रहे थे। हालांकि इसकी मजबूत ब्रांड वैल्यू, भरोसेमंद इंजन और शानदार रीसैल वैल्यू के कारण इसकी डिमांड पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना कम ही है। आने वाले समय में इसका मुकाबला MG Majestor जैसी नई SUVs से होने वाला है, जिससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है।