9.59 लाख में हाईटेक SUV TATA Nexon Pure+ लॉन्च, पैनोरेमिक सनरूफ से सफर होगा सुहाना

नई दिल्ली: Tata Motors ने Nexon का नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 9.59 लाख रुपये रखी गई है। यह 10 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ देने वाली अपने सेगमेंट की पहली कार बन गई है। पैनोरमिक सनरूफ कार की छत पर लगा बड़ा ग्लास रूफ होता है, जो सामान्य सनरूफ से काफी बड़ा और ज्यादा प्रीमियम दिखता है।

यह कार की छत का बड़ा हिस्सा कवर करता है, जिससे अंदर बैठे लोगों को खुला और लग्जरी फील मिलता है। पैनोरमिक सनरूफ आगे और पीछे दोनों सीटों तक फैली होती है। कई कारों में इसका ग्लास हिस्सा खुल भी जाता है, जबकि कुछ में केवल ऊपर से रोशनी और बाहर का व्यू देखने की सुविधा मिलती है। कार का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम लगता है लंबी ड्राइव में ओपन फील मिलता है।

ड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन, वायरलेस फोन मिररिंग, LED हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स से लैस नई Nexon Pure+ PS के नए अवतार को लोग पैसे वसूल डील बता रहे हैं। नई Nexon Pure+ PS को कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों इंजन ऑप्शन में उतारा है। यही नहीं, इसमें मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा, जिससे अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को अपनी पसंद का मॉडल चुनने में आसानी होगी। Tata की यह रणनीति सीधे तौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो कम बजट में फीचर लोडेड SUV चाहते हैं।

Nexon Pure+ PS में कंपनी ने शानदार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम टच देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। SUV में 10.25 इंच का ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो कार के इंटीरियर को हाईटेक लुक देता है। कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि Nexon भारत की इकलौती SUV है, जो पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक चारों पावरट्रेन में उपलब्ध है। Nexon Pure+ PS Petrol MT की कीमत 9.59 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Petrol AMT के लिए ग्राहकों को 10.14 लाख रुपये खर्च करने होंगे। CNG MT वेरिएंट की कीमत 10.39 लाख रुपये है। Diesel MT की कीमत 10.54 लाख रुपये और Diesel AMT की कीमत 11.19 लाख रुपये तय की गई है।