Maruti Brezza Facelift में फैमिली ट्रिप होगी आसान, मिलेगा ज्यादा लगेज स्पेस

नई दिल्ली: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। Maruti Suzuki अपनी सबसे पॉपुलर SUVs में शामिल Brezza का नया 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। नई Brezza CNG अब पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली फ्रेंडली बनने वाली है। नई 2026 Brezza फेसलिफ्ट में SUV में अंडरबॉडी माउंटेड CNG टैंक देखने को मिल सकता है।

मौजूदा Brezza CNG में सिलिंडर बूट स्पेस के अंदर लगाया जाता है, जिससे सामान रखने की जगह काफी कम हो जाती है। नए सेटअप में CNG टैंक गाड़ी के नीचे फिट होगा, जिससे बूट स्पेस काफी बढ़ जाएगा। यानी अब लंबी फैमिली ट्रिप पर ज्यादा सामान रखने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह तकनीक फिलहाल Maruti Suzuki Grand Vitara में देखने को मिलती है, लेकिन अब कंपनी इसे Brezza समेत दूसरे मॉडलों में भी उतारने की तैयारी कर रही है।

कॉम्पैक्ट SUV बाजार में Brezza का मुकाबला Tata Nexon CNG, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों से होता है। हालांकि Kiger और Magnite में डीलर लेवल CNG किट मिलती है, जबकि Nexon और Brezza फैक्ट्री फिटेड CNG टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। Tata Nexon CNG में डुअल सिलिंडर सेटअप दिया गया है, जिसकी कुल क्षमता 60 लीटर है, जबकि Brezza में अभी 55 लीटर का सिंगल टैंक मिलता है। इसके बावजूद Brezza CNG का दावा किया गया माइलेज 25.51 km/kg है, जो Nexon CNG के 17.44 km/kg से काफी ज्यादा है।

नई Brezza फेसलिफ्ट में सिर्फ प्रैक्टिकैलिटी ही नहीं, बल्कि डिजाइन और फीचर्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। SUV में नए LED टेललैंप्स, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर और नई ग्रिल दी जा सकती है। हेडलैंप डिजाइन में भी हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे SUV का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगेगा। नई Brezza में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए फीचर्स मिल सकते हैं। SUV में नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है, जिससे हाईवे ड्राइविंग और क्रूज़िंग का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद और आरामदायक हो जाएगा। नई 2026 Maruti Brezza Facelift अब सिर्फ माइलेज वाली SUV नहीं, बल्कि ज्यादा स्पेस, बेहतर फीचर्स और शानदार प्रैक्टिकैलिटी के साथ ग्राहकों के लिए एक ऑलराउंडर पैकेज बनने जा रही है।