नई दिल्ली: देश की दिग्गज SUV निर्माता Mahindra Auto ने मई 2026 में अपने लोकप्रिय Bolero लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी ने Bolero Classic, Bolero Neo और Bolero Neo Plus तीनों मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं और अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से बढ़ोतरी 500 से लेकर 26,500 रुपये तक की गई है।
Mahindra देश की इकलौती ऐसी कार निर्माता कंपनी मानी जाती है जो सब-4 मीटर B-सेगमेंट और 4.2 से 4.5 मीटर C-सेगमेंट SUV स्पेस में पारंपरिक लैडर-फ्रेम SUV पर लगातार फोकस कर रही है। इसी रणनीति के तहत Bolero सीरीज कंपनी की सबसे मजबूत और भरोसेमंद SUV लाइनअप बनी हुई है। 2025 Mahindra Bolero Classic फिलहाल चार वेरिएंट्स – B4, B6, B6 (O) और B8 में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बेस B4 वेरिएंट पर सिर्फ 500 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये बनी हुई है।
B6 वेरिएंट 25,500 रुपय़े महंगा हो गया है, जबकि B6 (O) पर सबसे ज्यादा 26,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टॉप मॉडल B8 की कीमत 21,500 रुपये तक बढ़ाई गई है। Bolero Classic की अधिकतम कीमत अब 9.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक पहुंच गई है। Bolero Classic के सभी वेरिएंट्स में 1.5 लीटर mHAWK 75 डीजल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
Mahindra Bolero Neo फिलहाल N4, N8, N10 (R), N11 और N10 (O) जैसे पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी ने इस SUV की कीमतों में 15500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। Bolero Neo में कंपनी 1.5 लीटर mHAWK 100 डीजल इंजन देती है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Bolero लाइनअप की सबसे बड़ी SUV Neo Plus भी अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। यह मॉडल P4 और P10 दो वेरिएंट्स में आता है।
Neo Plus के बेस P4 वेरिएंट पर 9,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि टॉप P10 वेरिएंट 4,500 रुपये महंगा हुआ है। कीमतें बढ़ने के बावजूद Bolero सीरीज ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
