पेट्रोल के दाम ने बिगाड़ा बजट? ये CNG कारें बचा सकती हैं हर महीने हजारों रुपये

नई दिल्ली: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम कार खरीदारों का गणित बदल दिया है। अब लोग सिर्फ कार की कीमत नहीं, बल्कि हर किलोमीटर का खर्च देखकर फैसला ले रहे हैं। ऐसे में CNG कारें तेजी से पहली पसंद बनकर उभर रही हैं, क्योंकि कम रनिंग कॉस्ट, शानदार माइलेज और फैक्ट्री-फिटेड टेक्नोलॉजी इन्हें बजट खरीदारों के लिए मजबूत विकल्प बना रही है।

खास बात यह है कि अब सिर्फ छोटी हैचबैक ही नहीं, बल्कि फैमिली कार, सेडान और SUV सेगमेंट में भी किफायती CNG विकल्प मौजूद हैं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से भी कम से शुरू होकर दमदार माइलेज के साथ जेब पर राहत देने का दावा करती है। ऐसे में अगर बढ़ते फ्यूल खर्च ने आपका बजट बिगाड़ रखा है, तो ये 5 CNG कारें आपके लिए बड़ा सहारा बन सकती हैं।

Maruti Suzuki S-Presso CNG

Maruti Suzuki S-Presso CNG की शुरुआती कीमत करीब 4.62 लाख रुपये है। यह 1.0-लीटर इंजन के साथ आती है और कंपनी के मुताबिक 32.73 km/kg तक माइलेज दे सकती है। शहर में रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए इसे प्रैक्टिकल विकल्प माना जाता है। फैमिली कार सेगमेंट में Maruti Suzuki WagonR CNG अब भी सबसे लोकप्रिय विकल्पों में बनी हुई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.89 लाख रुपये है और दावा किया गया माइलेज 34.05 km/kg तक जाता है, जो इसे देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में शामिल करता है।

Tata Tiago CNG

अगर थोड़ा प्रीमियम और फीचर-पैक विकल्प चाहिए तो Tata Tiago CNG ध्यान खींचती है। कंपनी इसे मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ देती है, जो इस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। माइलेज करीब 26.49 km/kg बताया गया है।

Tata Punch CNG

SUV चाहने वालों के लिए Tata Punch CNG मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। इसकी कीमत 6.74 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें Tata की डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बूट स्पेस काफी हद तक उपयोगी बना रहता है। इसका माइलेज करीब 26.99 km/kg है।

Maruti Suzuki Dzire CNG

सेडान पसंद करने वालों के लिए Maruti Suzuki Dzire CNG अच्छा विकल्प मानी जा रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 8.03 लाख रुपये है और कंपनी दावा करती है कि यह 33.73 km/kg तक माइलेज दे सकती है।