HF Deluxe Plus भी E85 ईंधन पर दौड़ेंगी, कीमत 82,710 रुपये से शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने विश्व पर्यावरण दिवस से पहले Hero MotoCorp ने भारत में अपनी पहली Flex-Fuel मोटरसाइकिलें लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक्स Splendor Plus Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel को बाजार में उतारा है। इस पहल को भारत में वैकल्पिक ईंधन आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई Splendor Plus Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपये रखी गई है। यह बाइक 97.2cc इंजन से लैस है, जो E85 एथेनॉल ईंधन पर 8 hp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह मोटरसाइकिल E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती है। इसमें Hero की i3S (Idle Stop-Start System) तकनीक, नया Digital-Analogue Instrument Cluster, Side Stand Engine Cut-Off, Tubeless Tyres और एथेनॉल के अनुरूप अपग्रेडेड ECU व Fuel System दिया गया है। बाइक को नए Black with Lime Yellow Graphics रंग संयोजन में पेश किया गया है।
HF Deluxe Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपये रखी गई है। इसमें भी 97.2cc इंजन दिया गया है, जो E85 ईंधन पर 8 hp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक भी E20 से E85 तक के एथेनॉल मिश्रण पर चलने में सक्षम है।
Flex-Fuel तकनीक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें वाहन पेट्रोल और एथेनॉल के विभिन्न मिश्रणों पर आसानी से चल सकता है। इससे पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर निर्भरता कम होती है, किसानों को एथेनॉल उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। केंद्र सरकार लंबे समय से Ethanol Blending Programme को बढ़ावा दे रही है और Hero MotoCorp की यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
देश की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिलों में शामिल Splendor Plus और HF Deluxe के Flex-Fuel संस्करणों के बाजार में आने से एथेनॉल आधारित मोबिलिटी को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को वैकल्पिक ईंधन का विकल्प मिलेगा, बल्कि सरकार के Green Mobility और Atmanirbhar Bharat विजन को भी मजबूती मिलेगी।
