नई दिल्ली। Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय Pulsar N160 को बड़े अपडेट के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। नई Pulsar N160 अब नए 165cc 4-वाल्व इंजन के साथ आती है, जो 18.5 HP की पावर देता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर देने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 1,33,511 रुपये है।
नई Pulsar N160 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें N160 S की कीमत 1,33,511 रुपये और N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपये है। कंपनी ने नई बाइक में इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, राइडिंग मोड और इंस्ट्रूमेंट कंसोल में भी बड़े बदलाव किए हैं। नई Pulsar N160 में 165cc का 4-वाल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.5 HP की पावर पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक बाइक महज 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
बाइक में इंटेलिजेंट थ्रॉटल यानी ETB तकनीक दी गई है। इसके साथ चार राइडिंग मोड Rain, Sport, Road और Off-road मिलते हैं। मौसम और सड़क की स्थिति के हिसाब से राइडर बाइक के प्रदर्शन को बदल सकता है। नई Pulsar N160 में ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है, जो फिसलन वाली परिस्थितियों में बाइक को बेहतर नियंत्रण देने में मदद करता है। शहर के भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए बाइक में Crawl Technology दी गई है। इससे कम स्पीड पर बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की जरूरत कम होती है। खासकर स्टॉप-गो ट्रैफिक में यह फीचर राइडिंग को आसान बना सकता है।
नई Pulsar N160 में 5 इंच का TFT कंसोल दिया गया है। इसमें Google Maps Mirroring की सुविधा भी मिलती है। कंपनी इसे भारत की स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में पहला ऐसा फीचर बता रही है। बाइक के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें नए ग्राफिक्स, कलर्ड अलॉय व्हील और बेहतर हैंडलबार एंगल दिया गया है। सीट की ऊंचाई में भी बदलाव किया गया है, जिससे राइडर को बेहतर आराम मिल सके। नई Pulsar N160 को Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black जैसे रंगों में पेश किया गया है। नई Pulsar N160 में ज्यादा ताकतवर इंजन के साथ आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और कनेक्टेड फीचर्स जोड़े गए हैं।
