फ्रांस की कंपनी Saint-Gobain का भारत में स्मार्ट कंस्ट्रक्शन पर 11,000 करोड़ का दांव

फ्रांस की कंपनी Saint-Gobain का भारत में स्मार्ट कंस्ट्रक्शन पर 11,000 करोड़ का दांव

भारत बनेगा एशिया-पैसिफिक का मैन्युफैक्चरिंग किंग, पांच साल में लगेंगे 11,000 करोड़ रुपये

अब दुनिया के लिए भारत में बनेंगे बिल्डिंग मटीरियल, निर्माण उद्योग में आएगी टेक्नोलॉजी की क्रांति, मुंबई से चेन्नई तक इनोवेशन का नया नेटवर्क, Saint-Gobain की बड़ी तैयारी

अब भारत से दुनिया में होगा बिल्डिंग मैटेरियल का निर्यात, 100% बायोमास प्लास्टरबोर्ड से दुनिया में छाया भारत

नई दिल्ली। भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट बाजार पर दुनिया की बड़ी कंपनियों की नजर है। इसी कड़ी में फ्रांस की दिग्गज बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी Saint-Gobain ने भारत के लिए अपना बड़ा निवेश प्लान पेश किया है। कंपनी अगले पांच वर्षों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। यह निवेश भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, आधुनिक निर्माण सामग्री विकसित करने और टिकाऊ इमारतों को बढ़ावा देने पर खर्च किया जाएगा।

कंपनी का मानना है कि भारत आने वाले वर्षों में निर्माण और बिल्डिंग मैटेरियल उद्योग का बड़ा केंद्र बन सकता है। बढ़ती प्रति व्यक्ति आय, लोगों की बदलती पसंद और बेहतर सुविधाओं वाले घरों की मांग से इस क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

Saint-Gobain के CEO (APAC और India Region) श्रीधर एन ने बताया कि कंपनी अगले पांच वर्षों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निवेश पिछले पांच वर्षों में किए गए निवेश की गति के मुकाबले दो गुने से भी अधिक होगा। उन्होंने कहा कि भारत कंपनी के दुनिया के पांच सबसे बड़े बाजारों में शामिल है।

कंपनी का मानना है कि भारत के निर्माण क्षेत्र में अभी आधुनिक तकनीक, ऑटोमेशन और उन्नत निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की काफी गुंजाइश है। दूसरे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं, लेकिन निर्माण उद्योग में यह बदलाव अपेक्षाकृत धीमा है। Saint-Gobain इसी अंतर को अवसर के रूप में देख रही है।

कंपनी की रणनीति सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है। वह भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट के बाजारों में भी निर्यात के अवसर तलाश रही है।

Saint-Gobain मुंबई और चेन्नई में नॉलेज सेंटर स्थापित कर रही है। यहां डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स को टिकाऊ निर्माण तकनीकों और आधुनिक सामग्रियों की जानकारी दी जाएगी।

कंपनी का भारतीय कारोबार वैश्विक इनोवेशन में भी योगदान दे रहा है। इसी का उदाहरण 100 प्रतिशत बायोमास से तैयार प्लास्टरबोर्ड है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। कंपनी का जोर ऊर्जा बचाने वाली इमारतों, टिकाऊ निर्माण और बेहतर जीवनशैली पर है। भारत में लगातार बढ़ते निवेश के साथ Saint-Gobain देश को वैश्विक निर्माण सामग्री उद्योग में नई पहचान दिलाने की तैयारी में है।