Infinix GT 50 Pro की अक्टूबर में होगी एंट्री!

Infinix GT 50 Pro की अक्टूबर में होगी एंट्री!

अब सिर्फ फोन नहीं, पूरा गेमिंग इकोसिस्टम बनाने की तैयारी

काम के बीच गेमिंग, दोस्तों के साथ मुकाबला! Infinix GT 50 Pro हर अंदाज के लिए तैयार

Infinix GT 50 Pro मचाएगा गेमिंग में धूम! फोन के साथ कंट्रोल और एक्सपीरियंस पर भी फोकस

गेमिंग स्मार्टफोन की दुनिया में Infinix बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने नए Infinix GT 50 Pro की भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्चिंग का संकेत दिया है। इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस देने वाले स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि फोन के साथ गेमिंग का पूरा इकोसिस्टम तैयार करने पर है। गेम खेलने का तरीका, गेम को कंट्रोल करने के विकल्प और खेलने का अनुभव, इन सभी को एक साथ बेहतर बनाने की योजना है। हालांकि, फोन की लॉन्च डेट, कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई हैं।
Infinix की GT सीरीज शुरुआत से ही गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस, कूलिंग टेक्नोलॉजी, गेमिंग कंट्रोल और अलग डिजाइन इसके प्रमुख आकर्षण रहे हैं। कंपनी ने 2023 में GT 10 Pro के साथ इस सीरीज की शुरुआत की थी। इसके बाद GT 20 Pro और GT 30 Pro ने इसी पहचान को आगे बढ़ाया। GT 30 Pro में शोल्डर ट्रिगर्स जैसे फीचर्स ने गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
अब GT 50 Pro के साथ Infinix गेमिंग की परिभाषा को व्यापक बनाना चाहती है। कंपनी का मानना है कि आज हर गेमर घंटों तक लगातार गेम नहीं खेलता। कोई काम के बीच छोटा गेम खेलता है, कोई दोस्तों के साथ मैच में शामिल होता है, तो कोई सफर के दौरान गेमिंग का आनंद लेता है। ऐसे में स्मार्टफोन को सिर्फ गेम चलाने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि एक बड़े गेमिंग अनुभव का आधार बनाने की जरूरत है।
Infinix के मुताबिक, GT 50 Pro के साथ कंपनी इकोसिस्टम आधारित गेमिंग अप्रोच पेश करेगी। इसमें स्मार्टफोन के साथ ऐसे दूसरे तत्व भी शामिल होंगे, जो गेम खेलने के तरीके और कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस इकोसिस्टम के सभी प्रोडक्ट और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। इनके बारे में लॉन्च के करीब जानकारी दी जाएगी।
Infinix ने GT 50 Pro की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा करने के लिए एक खास ऑनलाइन कैंपेन भी शुरू किया है। इसके तहत फैन्स कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रिवील मीटर को आगे बढ़ाने के लिए क्लिक कर सकते हैं। हर क्लिक सामूहिक स्कोर में योगदान देगा। जैसे ही तय लक्ष्य पूरा होगा, कंपनी फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा करेगी।
Infinix GT 50 Pro की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य तकनीकी खूबियों की जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने इतना जरूर स्पष्ट किया है कि GT सीरीज का अगला अध्याय अक्टूबर में शुरू होगा और इस बार कहानी सिर्फ एक स्मार्टफोन की नहीं, बल्कि पूरे गेमिंग इकोसिस्टम की होगी।