• 8 अक्टूबर से शुरू हो सकती है बिक्री
• 9,020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹49,999
Flipkart पर Vivo के नए 5G फोन की एंट्री
Vivo T5 Pro 5G में 144Hz AMOLED का जलवा, अब नया 6GB मॉडल भी
Vivo ने भारत में अपने T5 Lite 5G और T5 Pro 5G स्मार्टफोन के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की मौजूदा रेंज में नए कॉन्फिगरेशन जोड़े हैं। हालांकि, फिलहाल इन नए मॉडल्स की बिक्री शुरू नहीं हुई है। Flipkart पर दोनों फोन को ‘Coming Soon’ के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि इनकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Big Billion Days Sale के दौरान शुरू हो सकती है।
Vivo T5 Lite 5G का नया वेरिएंट 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 30,999 रुपये बताई गई है। इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज तथा 6GB RAM और 256GB स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया था। नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट इस सीरीज में एक अतिरिक्त विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।
इसी तरह Vivo T5 Pro 5G को भी नए 6GB RAM और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।
Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
T5 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की दमदार बैटरी है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।
फिलहाल Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए वेरिएंट Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर्स या Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। Flipkart पर दोनों मॉडल्स को Coming Soon बताया गया है। ऐसे में 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Big Billion Days Sale में इनकी बिक्री शुरू होने की संभावना है। नए वेरिएंट के आने से ग्राहकों के पास Vivo की T5 सीरीज में RAM और स्टोरेज के लिहाज से पहले से ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे।
