Nissan की घरेलू बिक्री में 147% की जोरदार छलांग, TEKTON की विदेशों में भी शुरुआत

Nissan की घरेलू बिक्री में 147% की जोरदार छलांग, TEKTON की विदेशों में भी शुरुआत

Nissan TEKTON की पहली इंटरनेशनल उड़ान, दक्षिण अफ्रीका-भूटान-नेपाल रवाना हुई SUV

Nissan Motor India ने अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की घरेलू थोक बिक्री 147% बढ़कर 3,426 यूनिट हो गई। कंपनी ने अगस्त में कुल 9,350 वाहन भेजे, जिनमें 3,426 वाहन घरेलू बाजार के लिए और 5,924 वाहनों का निर्यात किया गया। घरेलू बिक्री में यह बड़ी बढ़ोतरी Magnite, Gravite और नई Nissan TEKTON को मिली मजबूत मांग से हुई है।
Nissan ने TEKTON SUV की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत रही। कंपनी ने भारत से TEKTON की पहली खेप दक्षिण अफ्रीका, भूटान और नेपाल के लिए रवाना कर दी है। इस पहली खेप में 1,300 से ज्यादा वाहन शामिल हैं। कंपनी आगे भी इस SUV को दुनिया के दूसरे बाजारों में भेजने की तैयारी कर रही है। Nissan ने TEKTON को अपनी ‘One Car. One World’ रणनीति के तहत पेश किया है। कंपनी का मानना है कि TEKTON की शुरुआत भारत को Nissan के वैश्विक उत्पादन और निर्यात नेटवर्क में और महत्वपूर्ण बनाएगी। अगस्त में घरेलू बाजार में Nissan की बिक्री बढ़ाने में Magnite और Gravite की भी अहम भूमिका रही। इनके साथ नई TEKTON को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कंपनी के मुताबिक इन मॉडलों की मांग ने घरेलू थोक बिक्री में बड़ी तेजी लाने में मदद की।
निर्यात कारोबार भी Nissan के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है। अगस्त में कंपनी ने 5,924 वाहनों का निर्यात किया। भारत से दूसरे देशों में वाहनों की बढ़ती सप्लाई Nissan की भारतीय मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और यहां बने वाहनों की वैश्विक मांग को दर्शाती है।
Nissan के मुताबिक TEKTON को कंपनी के SUV डिजाइन और तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें जापानी डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता के साथ आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधाओं पर जोर दिया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि यह SUV भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उसकी स्थिति मजबूत करेगी।
भूटान और नेपाल में TEKTON का निर्यात शुरू होना भी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। इन पड़ोसी बाजारों में शुरुआत के साथ Nissan भारत से अपने निर्यात कारोबार का दायरा बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत को अपने लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादन और निर्यात केंद्र बनाना है।