CNG समेत कई वेरिएंट पर नहीं बढ़े दाम
SUV Magnite की पूरी रेंज की कीमतों में 1,000 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
नई दिल्ली: Nissan Magnite खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ज्यादातर वेरिएंट अब ₹1,000 से ₹3,000 तक महंगे हो गए हैं। लेकिन एक वेरिएंट पर Nissan ने ऐसा दाम बढ़ाया है कि ग्राहक चौंक सकते हैं। Magnite Tekna पेट्रोल MT Dual-One वेरिएंट की कीमत में 6,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई । हालांकि, कुछ CNG और दूसरे वेरिएंट्स को इस बढ़ोतरी से राहत मिली है। और इसमें पेट्रोल इंजन के MT और AT दोनों वेरिएंट शामिल हैं। एक खास वेरिएंट की कीमत में बाकी मॉडल्स के मुकाबले काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक Magnite Tekna पेट्रोल MT Dual-One वेरिएंट की कीमत में 6,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जहां ज्यादातर वेरिएंट्स पर बढ़ोतरी 1,000 से 3,000 रुपये तक सीमित है, वहीं इस वेरिएंट के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त 6,500 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, Visia, Visia Plus और Acenta CNG ट्रिम्स को इस कीमत बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। इन ट्रिम्स के MT और AMT वेरिएंट्स की कीमतों में यह संशोधन लागू नहीं किया गया है।
Nissan Magnite लंबे समय से कंपनी के लिए बेहद अहम मॉडल रही है। काफी समय तक यही SUV Nissan को ग्राहकों और शोरूम तक लेकर आने वाली प्रमुख कार थी। Magnite में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है। इसके नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ CNG का विकल्प भी मिलता है।
Magnite को लेकर सबसे दिलचस्प बात इसकी भविष्य की पोजिशनिंग है। Nissan के पोर्टफोलियो में अब Magnite अकेली नहीं है। कंपनी ने Gravite MPV, Tekton और X-Trail जैसे मॉडल भी शामिल किए हैं, हालांकि इनकी उपलब्धता सीमित है। Nissan जब Bridger सब-कॉम्पैक्ट SUV का अपना वर्जन पेश करेगी, तब Magnite को नई पोजिशनिंग दी जा सकती है।
नई पोजिशनिंग के बाद Magnite का मुकाबला Tata Punch और Hyundai Exter जैसी कारों से हो सकता है। इसके अलावा Maruti Swift, Hyundai Grand i10, Renault Triber और Nissan की अपनी Gravite MPV भी इसके संभावित प्रतिद्वंद्वी बन सकते हैं। Magnite की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भले ही हुई हो, लेकिन Nissan की भविष्य की रणनीति इससे कहीं ज्यादा बड़ी दिखाई देती है। आने वाले समय में यह SUV किस सेगमेंट में और किस तरह ग्राहकों को टक्कर देगी, यह कंपनी की नई मॉडल रणनीति पर निर्भर करेगा।
