मोबाइल नहीं, SENIOR CITIZENS का ‘सेफ्टी गार्ड’! इमरजेंसी बटन दबाते ही अपनों को अलर्ट

मोबाइल नहीं, SENIOR CITIZENS का ‘सेफ्टी गार्ड’! इमरजेंसी बटन दबाते ही अपनों को अलर्ट

• 1499 रुपये का यह मोबाइल हिंदी में पढ़कर सुनाएगा मैसेज, इमरजेंसी में बजाएगा SOS

• फोन ऐसा कि दादा-दादी भी चलाएं आसानी से! बड़े बटन, हिंदी आवाज और SOS बटन

• सिर्फ ₹1,499 में कमाल! itel Care में SOS से लेकर हिंदी Voice Assistant तक

अब फोन पढ़ेगा खुद! हिंदी-अंग्रेजी में बोलेगा मैसेज और कॉलर का नाम

नई दिल्ली: बुजुर्गों के लिए मोबाइल फोन चलाना अब और आसान होने वाला है। itel ने भारतीय बाजार में नया ‘itel Care’ फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन की कीमत महज ₹1,499 रखी गई है। बड़े बटन, बड़ा डिस्प्ले, आसान इंटरफेस और सबसे खास डेडिकेटेड SOS बटन इसे सामान्य फीचर फोन से अलग बनाते हैं। इतना ही नहीं, फोन का ‘King Voice’ फीचर मेन्यू, आने वाले मैसेज और कॉल करने वाले की जानकारी को हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर सुनाता है। जिन बुजुर्गों को स्क्रीन पर छोटे अक्षर पढ़ने में परेशानी होती है, उनके लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है।

itel Care में 2 इंच का मैग्निफाइड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बड़े बटन और बड़े इंटरफेस आइकन मिलते हैं, जिससे नंबर देखना और डायल करना आसान हो जाता है। फोनबुक में 500 कॉन्टैक्ट तक सेव किए जा सकते हैं और कॉन्टैक्ट के साथ फोटो भी लगाई जा सकती है। इससे बुजुर्गों को नाम पढ़ने के बजाय फोटो देखकर यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि फोन किसका आया है।

फोन का सबसे खास फीचर इसका लाल SOS बटन है, जो पीछे की तरफ दिया गया है। इसे करीब दो सेकंड तक दबाकर रखने पर पांच पहले से सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स को इमरजेंसी अलर्ट मैसेज भेजा जाता है। इसके बाद फोन इन नंबरों पर एक-एक करके ऑटोमेटेड कॉल करता है। आपात स्थिति में परिवार या करीबी लोगों तक जल्दी पहुंच बनाने के लिहाज से यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।

King Voice वॉयस फीचर फोन के मेन्यू ऑप्शन, इनकमिंग मैसेज और कॉलर की जानकारी को आवाज में पढ़कर सुनाता है। यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। कम दिखाई देने वाले या स्क्रीन पर पढ़ने में परेशानी महसूस करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर मददगार हो सकता है।

फोन में 2030 बॉक्स स्पीकर और ऑडियो पावर एम्प्लीफायर दिया गया है। कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए AI ENC सपोर्ट भी मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 1,150mAh बैटरी है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में VGA कैमरा के साथ डुअल-LED टॉर्च भी मौजूद है।

इसके अलावा itel Care में वायरलेस FM रेडियो और रिकॉर्डिंग, Bluetooth और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। फोन सिंगल SIM सपोर्ट करता है और 2G नेटवर्क पर काम करता है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।