Škoda Slavia Monte Carlo पर शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे रंगों की बहार

Škoda Slavia Monte Carlo पर शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे रंगों की बहार

• सिर्फ 200 लोगों को मिलेगी यह खास रंगों की कार

• रेसिंग डीएनए, दमदार लुक और पावरफुल इंजन का मेल

कार प्रेमियों के लिए Škoda Auto India ने अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia Monte Carlo को और खास बना दिया है। कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन मॉडल को अब दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन – Shimla Green और Steel Grey में पेश किया है। हालांकि इन खास रंगों वाली कारों की संख्या सीमित रखी गई है और कंपनी सिर्फ 200 यूनिट ही उपलब्ध कराएगी। नई Slavia Monte Carlo को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सामान्य कार से अलग हटकर प्रीमियम और स्पोर्टी लुक वाली सेडान चाहते हैं। नए रंगों के साथ कार का डिजाइन और ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।
नई लिमिटेड एडिशन Slavia Monte Carlo को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.0 लीटर TSI इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। 1.5 लीटर TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 1.0 TSI इंजन 115 PS की पावर और 178 Nm टॉर्क पैदा करता है। वहीं ज्यादा ताकतवर 1.5 TSI इंजन 150 PS की पावर और 250 Nm टॉर्क देता है।
Slavia Monte Carlo का 1.5 TSI इंजन अपने सेगमेंट में खास तकनीक के साथ आता है। इसमें Active Cylinder Technology दी गई है, जो हल्के ड्राइविंग हालात में दो सिलिंडर बंद कर देती है। इससे ईंधन की बचत होती है। इंजन में Plasma-Coated Cylinder Liners तकनीक दी गई है, जिससे गर्मी को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने और इंजन की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
नई Slavia Monte Carlo में कंपनी ने ब्लैक-आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स, Monte Carlo स्टाइलिंग और प्रीमियम ब्लैक-रेड इंटीरियर थीम दी है। इसके डिजाइन में रेसिंग कारों जैसी स्पोर्टी झलक दिखाई देती है। नए Shimla Green और Steel Grey डुअल-टोन रंग इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।