Sony BRAVIA BZ-P Series लॉन्च: ऑफिस-एयरपोर्ट और रिटेल स्टोर का विजुअल पावरहाउस

Sony BRAVIA BZ-P Series लॉन्च: ऑफिस-एयरपोर्ट और रिटेल स्टोर का विजुअल पावरहाउस

नई दिल्ली। Sony India ने इंडियन मार्केट में अपनी नई BRAVIA Professional Displays BZ-P Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कुल 16 प्रोफेशनल 4K HDR डिस्प्ले शामिल हैं, जो 43 इंच से 85 इंच तक के स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। नई सीरीज कॉरपोरेट ऑफिस, शिक्षण संस्थानों, रिटेल स्टोर, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और सरकारी संस्थानों जैसी जगहों के लिए तैयार की गई है। Sony BRAVIA Professional Displays BZ-P Series की शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 14 जुलाई 2026 से देशभर में Sony के अधिकृत प्रोफेशनल सॉल्यूशन डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए शुरू होगी।

नई BZ-P Series में Deep Black Non-Glare तकनीक दी गई है, जो तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन को काफी हद तक कम करती है। इसके साथ AI आधारित XR प्रोसेसर बेहतर पिक्चर क्वालिटी, अधिक सटीक रंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट देता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स से 700 निट्स तक है, जिससे हर तरह के वातावरण में साफ तस्वीर दिखाई देती है। कंपनी ने डिस्प्ले को पहले से ज्यादा पतला और हल्का बनाया है, जिससे इन्हें इंस्टॉल करना आसान होगा। इसमें System-on-Chip (SoC) दिया गया है, इसलिए डिजिटल साइनेज चलाने के लिए अलग सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। नया यूजर इंटरफेस और कंटेंट मैनेजमेंट सपोर्ट भी इसे बड़े संस्थानों के लिए उपयोगी बनाता है।

Sony के मुताबिक, नई BZ-P Series पिछली BZ-L Series की तुलना में 31 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करती है। कंपनी ने नई BRAVIA BZ-P Series को तीन कैटेगरी में पेश किया है। BZ40P Series में 55 से 85 इंच तक के चार मॉडल मिलेंगे। यह सीरीज 700 निट्स ब्राइटनेस, प्रीमियम Deep Black Non-Glare तकनीक और IP5X डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आती है, इसलिए इसे एयरपोर्ट, कंट्रोल रूम और बड़े कॉर्पोरेट इंस्टॉलेशन जैसे हाई-एंड प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। BZ35P Series में 43 से 85 इंच तक के छह मॉडल हैं। इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस, स्टैंडर्ड Deep Black Non-Glare तकनीक और IP5X डस्ट रेजिस्टेंस मिलता है, जिससे यह रिटेल स्टोर, शिक्षा संस्थानों और कॉर्पोरेट ऑफिसों के लिए बेहतर विकल्प बनती है। वहीं BZ30P Series में भी 43 से 85 इंच तक के छह मॉडल उपलब्ध हैं। यह 400 निट्स ब्राइटनेस और स्टैंडर्ड एंटी-ग्लेयर तकनीक के साथ रोजमर्रा के प्रोफेशनल डिस्प्ले, डिजिटल साइनेज और बिजनेस एप्लिकेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।