नई दिल्ली: नवंबर 2025 में वाहनों की बिक्री की ताज़ा कारोबारी रिपोर्ट के अनुसार इंडियन व्हीकल मार्केट में Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। कंपनी ने नवंबर 2025 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों को मिलाकर कुल 59,199 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो नवंबर 2024 की 47,117 यूनिट्स के मुकाबले 25.6% सालाना बढ़त को दर्शाता है।
घरेलू बाज़ार में कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा। नवंबर 2025 में घरेलू पैसेंजर व्हीकल (EV सहित) बिक्री 57,436 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो पिछले साल की 47,063 यूनिट्स से 22% अधिक है। इंडियन कस्टमर्स के बीच टाटा की कारों, चाहे पेट्रोल-डीज़ल हों या इलेक्ट्रिक, दोनों की मांग लगातार बढ़ रही है। SUV और EV सेगमेंट में मज़बूत मौजूदगी ने कंपनी को प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाई है।
वंबर 2025 में Tata Motors की गाड़ियां विदेशी बाज़ारों में बेहद तेज़ी से बिकीं। पिछले साल जहां विदेश में सिर्फ 54 कारें बिकी थीं, इस बार 1,763 कारों की बिक्री हुई। एक साल में बिक्री 30 गुना से भी ज़्यादा बढ़ गई। 3164.8% की बढ़त बताती है कि नवंबर में कंपनी का इंटरनेशनल बिज़नेस लगभग शून्य से आसमानी ऊंचाइयों पर पहुंच गया।
EV (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय) सेगमेंट में नवंबर 2025 में 7,911 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 5,202 यूनिट्स से 52.1% अधिक है। यह साफ संकेत है कि इंडिया समेत कई बाजारों में उपभोक्ता अब ई-मोबिलिटी की ओर तेज़ी से शिफ्ट हो रहे हैं और टाटा इस बदलाव का नेतृत्व कर रही है। नवंबर 2025 के नतीजे बताते हैं कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स कंपनी का ग्रोथ ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है और आने वाले महीनों में इसकी रफ्तार और तेज़ होने के संकेत मिल रहे हैं।
