बिक्री ने पकड़ी रॉकेट जैसी रफ्तार, कुल बिक्री में 23 फीसदी का सालाना उछाल
विदेशी बाजारों में भी टाटा की धाक! इंटरनेशनल मार्केट में 852% का जंप
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2026 में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। फेस्टिव सीजन की शानदार मांग और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता के दम पर कंपनी ने बिक्री के मोर्चे पर जोरदार प्रदर्शन किया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अक्टूबर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 75,426 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 61,295 गाड़ियां बेची थीं। इस तरह कंपनी कुल बिक्री में सालाना आधार पर 23 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है।
टाटा मोटर्स के लिए भारतीय बाजार सबसे बड़ा ताकतवर केंद्र बना हुआ है। अक्टूबर 2026 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 73,894 गाड़ियों की बिक्री की। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 61,134 यूनिट था। इस तरह घरेलू बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। त्योहारी सीजन के दौरान कारों और एसयूवी की मांग ने कंपनी को मजबूत रफ्तार दी। ग्राहकों के बीच टाटा की अलग-अलग प्राइस रेंज और सेगमेंट में मौजूद गाड़ियों की लोकप्रियता का फायदा कंपनी को मिला।
टाटा मोटर्स के लिए विदेशी बाजारों से भी शानदार खबर आई है। अक्टूबर में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,532 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा महज 161 यूनिट था। यानी कंपनी की अंतरराष्ट्रीय बिक्री में 852 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
यह प्रदर्शन बताता है कि कंपनी भारतीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी शानदार तेजी देखने को मिली है। अक्टूबर 2026 में कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर 16,244 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 9,286 यूनिट था। इस तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 75 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग टाटा मोटर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है। कंपनी का EV पोर्टफोलियो भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार अपनी जगह मजबूत कर रहा है।
अक्टूबर के ये आंकड़े टाटा मोटर्स के लिए कई मायनों में खास हैं। एक तरफ घरेलू बाजार में बिक्री बढ़ी है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय कारोबार और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 75,426 गाड़ियों की बिक्री और 23 फीसदी की सालाना वृद्धि ने टाटा मोटर्स को अक्टूबर में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की 75 फीसदी ग्रोथ कंपनी के भविष्य के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार के लिए भी उत्साहजनक संकेत दे रही है।
