नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर Xiaomi ने ग्राहकों के लिए अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट डिवाइस की बड़ी फेस्टिव रेंज पेश की है। इस पोर्टफोलियो में 15,499 रुपये से शुरू होने वाले 5G स्मार्टफोन से लेकर 1,29,999 रुपये की कीमत वाले Xiaomi 17 Ultra तक कई विकल्प शामिल हैं। कंपनी की यह फेस्टिव रेंज 8 अक्टूबर 2026 से mi.com, Amazon.in, Flipkart और Xiaomi Retail पर उपलब्ध होगी।
बजट में नया 5G फोन लेने वालों के लिए REDMI A7 Pro 5G की फेस्टिव कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। इसके बाद REDMI Note 15 SE 5G 22,999 रुपये से शुरू होता है।REDMI Note 15 5G की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होगी। मिड-रेंज में REDMI Note 17 5G ₹25,999 से और REDMI Note 15 Pro 5G ₹28,999 से उपलब्ध होगा। Note 15 Pro 5G के अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 तक जाती है।
REDMI Note 17 Pro Max 5G ₹44,999 से मिलेगा। Pro Max का 12GB+256GB वेरिएंट ₹50,999 में आएगा। कंपनी के मुताबिक, REDMI Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh बैटरी और 100W Xiaomi HyperCharge दिया गया है। वहीं REDMI Note 17 Pro 5G में 9,000mAh बैटरी, 67W HyperCharge और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
प्रीमियम फोन पसंद करने वालों के लिए Xiaomi 17T की फेस्टिव कीमत ₹64,999 से शुरू होगी। इसका 12GB+512GB वेरिएंट ₹69,999 का है। सबसे ऊपर Xiaomi 17 Ultra है, जिसका 16GB+512GB वेरिएंट ₹1,29,999 में उपलब्ध होगा
गेमिंग और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वालों के लिए REDMI Turbo 5 5G भी शामिल है। इसका 8GB+256GB मॉडल ₹37,999 और 12GB+256GB वेरिएंट ₹42,999 की फेस्टिव कीमत पर मिलेगा।
Xiaomi का फेस्टिव धमाका स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है। REDMI Pad 2 ₹15,999 से शुरू होगा, जबकि Xiaomi Pad 8 ₹33,999 से उपलब्ध होगा। Pen के साथ Xiaomi Pad 8 की कीमत ₹46,999 से शुरू होती है। टीवी सेगमेंट में कीमत ₹13,999 से शुरू होकर ₹84,999 तक जाती है। इसमें QLED और QD-Mini LED टीवी के कई विकल्प शामिल हैं। REDMI Watch Move ₹2,199, REDMI Watch 5 Lite ₹3,699 और कई एयर प्यूरिफायर व पावर बैंक भी फेस्टिव रेंज का हिस्सा हैं।
Xiaomi ने इस दिवाली बजट स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप, टैबलेट, टीवी और स्मार्ट होम डिवाइस तक का बड़ा पोर्टफोलियो तैयार किया है। 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह फेस्टिव रेंज उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जो दिवाली पर अपना टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने की तैयारी में हैं।
Xiaomi का दिवाली धमाका! 15,499 रुपये से स्मार्टफोन शुरू, 1.29 लाख में Ultra
