27 अक्टूबर को आएगा गेमिंग का बॉस Infinix GT 50 Pro, आवाज़ बनेगी हथियार

27 अक्टूबर को आएगा गेमिंग का बॉस Infinix GT 50 Pro, आवाज़ बनेगी हथियार

गेमिंग से ई-स्पोर्ट्स तक Infinix की छलांग, Honor of Kings के साथ मिलाया हाथ

6,500mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 45W चार्जिंग सपोर्ट भी

दुश्मन के कदमों की आहट भी आएगी साफ! Infinix GT 50 Pro में Dolby Atmos का साथ

गेमिंग स्मार्टफोन की दुनिया में Infinix अपना नया दांव चलने जा रहा है। कंपनी भारत में 27 अक्टूबर को Infinix GT 50 Pro लॉन्च करेगी। इस फोन को सिर्फ दमदार हार्डवेयर तक सीमित नहीं रखा गया है। कंपनी ने गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Dolby और मशहूर मोबाइल गेम Honor of Kings के साथ साझेदारी की है। इससे यूजर्स को बेहतर साउंड, क्लाउड गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा।
Infinix GT 50 Pro में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेगा। फोन में साइबर मेका से प्रेरित डिजाइन मिलेगा, जो इसे गेमिंग स्मार्टफोन जैसा आक्रामक लुक देगा।
कंपनी का फोकस सिर्फ स्पेसिफिकेशंस पर नहीं, बल्कि गेम खेलने के पूरे अनुभव को बेहतर बनाने पर है। इसी रणनीति के तहत Dolby और Honor of Kings के साथ साझेदारी की गई है।
Infinix GT 50 Pro में Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसका मकसद गेमिंग और मनोरंजन के दौरान आवाज को ज्यादा स्पष्ट, जीवंत और वास्तविक बनाना है। कंपनी के मुताबिक, सपोर्टेड गेम्स में यह तकनीक आवाज की दिशा और गहराई को बेहतर तरीके से महसूस करने में मदद कर सकती है। मसलन, गेम में पीछे से आते कदमों या दूर हो रही गोलीबारी की आवाज को पहचानना आसान हो सकता है। इससे गेमर्स को गेम की गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
Infinix ने दुनिया के लोकप्रिय मोबाइल MOBA गेम Honor of Kings के साथ भी साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में होने वाले KCS India Finale की मुख्य प्रायोजक होगी। प्रतियोगिता में जीतने वाली पांच सदस्यीय टीम को Infinix के नए डिवाइस दिए जाएंगे। यह मुकाबला Honor of Kings के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक पहुंचने वाले सालाना ई-स्पोर्ट्स सर्किट का अहम हिस्सा है।
इस साझेदारी के जरिए कंपनी प्रतिस्पर्धी गेमिंग समुदाय के साथ अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। MOBA गेम्स में तेज प्रतिक्रिया, सटीक नियंत्रण और सही समय पर लिए गए फैसले अहम होते हैं।
Infinix India के CMO मिराज गुप्ता के मुताबिक, आज के गेमर्स स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ स्पेसिफिकेशंस नहीं देखते। वे अच्छे गेम्स, शानदार साउंड और प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म भी चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि GT 50 Pro के जरिए वह डिवाइस से आगे बढ़कर गेमिंग का संपूर्ण अनुभव देने की दिशा में काम कर रही है।