10001mAh बैटरी वाला पावर मॉन्स्टर Realme P4 Power करेगा इंडिया में एंट्री

नई दिल्ली: Realme ने Realme P4 Series के ग्लोबल बाजार में एंट्री करने की आधिकारिक पुष्टि की है। मलेशिया उन देशों में शामिल है जहां यह सीरीज लॉन्च होगी। माना जा रहा है कि इस लाइनअप में Realme P4x 5G, Realme P4 Lite 5G और फ्लैगशिप Realme P4 Power 5G शामिल होंगे। Realme P4 Power 5G में इंडिया की पहली 10,001mAh Titan Battery दी गई है, जो 80W Ultra Charging सपोर्ट करती है।

अब तक P Series को मुख्य रूप से भारत से जोड़ा जाता था, लेकिन यह पहला मौका है जब कंपनी इसे बड़े पैमाने पर वैश्विक बाजार में ले जा रही है। भारत में यह सीरीज अलग-अलग समय पर लॉन्च हुई थी और अब यह दुनिया भर में धूम मचाएगी।

Realme P4x 5G को परफॉर्मेंस-केंद्रित स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 6.72 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प में आ सकता है। इसमें 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही IP64 रेटिंग और ड्रॉप-रेसिस्टेंट डिजाइन भी मिलता है।

Realme P4 Lite 5G को सीरीज का बजट मॉडल माना जा रहा है। इसमें भी 7,000mAh बैटरी मिलेगी, लेकिन चार्जिंग 15W रहेगी। फोन में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलेगा और थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है। इसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Realme P4 Power 5G फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ HyperVision + AI चिप दिया गया है। इसमें 6.8 इंच AMOLED पैनल और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony OIS कैमरा और 8MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16MP कैमरा मिलेगा। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यह धूल, पानी और हाई-प्रेशर वाटर जेट से सुरक्षा दे सकता है। Realme P4 Series में AI Gaming Engine भी मिलेगा।