55 लाख में Mercedes की इलेक्ट्रिक सुनामी, 20 मिनट चार्ज में ये लक्जरी EV दौड़ेगी 400किमी

नई दिल्ली: Mercedes-Benz ने इंडिया में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes CLA Electric (CLA BEV) लॉन्च कर दी है। कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म की यह शुरुआत। इसकी शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल 64 लाख रुपये तक जाता है। इसे तीन वेरिएंट्स, CLA 200 Standard Range, CLA 250+ Long Range और CLA 250+ Launch Edition में पेश किया गया है। Mercedes CLA Electric लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग, AI टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन के साथ भारत में इलेक्ट्रिक लग्जरी सेगमेंट को लेवल तक पहुंचाने आई है। यह सिर्फ EV नहीं, बल्कि भविष्य की झलक है।

लॉन्चिंग से से पहले ही इस कार की 400 से ज्यादा बुकिंग पहले ही हो चुकी हैं। Long Range वेरिएंट की डिलिवरी अप्रैल 2026 के अंत तक शुरू होगी, जबकि Standard Range मॉडल जून से ग्राहकों तक पहुंचेगा। इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज है। CLA 250+ वेरिएंट एक बार चार्ज में 792 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है, जो इसे अपने सेगमेंट का “रेंज चैंपियन” बनाता है। CLA 200 मॉडल करीब 542 किमी की रेंज देता है।

800V टेक्नोलॉजी की मदद से CLA 250+ सिर्फ 20 मिनट में 400 किमी तक की रेंज जोड़ सकता है, जबकि CLA 200 इसी समय में करीब 320 किमी की रेंज देता है। CLA 250+ करीब 268 हॉर्सपावर और 335 Nm टॉर्क देता है, जिससे यह 0-100 किमी/घंटा सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं CLA 200 थोड़ा धीमा है और 7.5 सेकंड लेता है। सभी वेरिएंट की टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा पर लिमिटेड है।

यह नई CLA EV कंपनी के MMA (Mercedes Modular Architecture) प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर सिस्टम के साथ नया MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। AI और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है, जिसमें ChatGPT, Microsoft Bing और Google सर्विसेज का सपोर्ट मिलता है। कार का वर्चुअल असिस्टेंट खुद से नेविगेशन, चार्जिंग और सेटिंग्स में मदद करता है। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS Level 2 स्टैंडर्ड दिया गया है और OTA अपडेट के जरिए नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

यह कार पूरी तरह टेक-लोडेड, बड़े Superscreen सेटअप, प्रीमियम मटीरियल और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है। Launch Edition में AMG स्टाइलिंग, खास पेंट और एंबिएंट लाइटिंग जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी इस कार के साथ 8 साल या 1.6 लाख किमी की बैटरी वारंटी दे रही है। सर्विस पैकेज 60,000 रुपये से शुरू होता है। ग्राहकों को भारत में 9,000+ चार्जिंग पॉइंट्स वाले नेटवर्क का फायदा मिलेगा। EMI करीब ₹62,000/महीने से शुरू होती है और 59% तक बायबैक गारंटी भी दी जा रही है।