नई दिल्ली: OnePlus इंडिया में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को और मजबूत करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही OnePlus Nord CE 6 को लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन 7 मई दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च होगा। इसके साथ Nord CE 6 Lite भी पेश किया जाएगा।
Nord CE 6 में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ गेम्स में 144fps तक सपोर्ट करेगा। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (डुअल OIS के साथ) मिलेगा, जिससे फोटो और विडियो दोनों ही क्लियर आएगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें ऑटोफोकस की सुविधा भी होगी। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ एक खास Touch Reflex चिप भी दी गई है, जो 3200Hz टच सैंपलिंग तक सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रीन का रिस्पॉन्स बेहद फास्ट हो जाता है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा, जिसमें कई AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Unblur, AI Detail Boost और AI Perfect Shot दिए जाएंगे। इसके अलावा Circle to Search और Gemini Live जैसे स्मार्ट फीचर्स भी इसमें शामिल होंगे, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलेगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, यानी आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे।
फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी मल्टीपल रेटिंग्स मिलेंगी, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती हैं। साथ ही इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा, जिससे यह फोन कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ साबित होगा। साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे, जो 300% तक ‘Ultra Volume’ आउटपुट देंगे। म्यूजिक और विडियो का मजा और भी बढ़ जाएगा। यह फोन Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black जैसे शानदार रंगों में आएगा।
