Montra Electric EVIATOR के दो नए EV ट्रक लॉन्च, 140 से 300+ किमी की रेंज

नई दिल्ली: Montra Electric ने इंडिया में इलेक्ट्रिक छोटे ट्रकों (eSCV) की दुनिया में बड़ा धमाका करते हुए दो नए वेरिएंट EVIATOR 350 (32kWh) और EVIATOR 350L+ (50kWh) लॉन्च किए हैं। ये अलग-अलग जरूरतों वाले बिजनेस और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। ये लॉन्चिंग सिर्फ नए मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के 600 से ज्यादा वाहनों की ओर से तय किए गए 65 लाख किमी के रियल डेटा पर आधारित है। Montra Electric ने समझ लिया है कि अलग-अलग बिजनेस में गाड़ियों का इस्तेमाल कैसे होता है और उसी हिसाब से अब ये नए वेरिएंट पेश किए गए हैं।

EVIATOR 350 (32kWh) को “Last Mile Champion” कहा जा रहा है, जो शहरों के अंदर डिलीवरी के लिए एकदम फिट है। यह एक दिन में करीब 140 किमी तक की रनिंग के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत भी ज्यादा किफायती रखी गई है, ताकि छोटे बिजनेस भी आसानी से इसे अपना सकें। EVIATOR 350L+ (50kWh) को “Marathon Runner” की तरह पेश किया गया है, जो लंबी दूरी के लिए बना है। यह 300+ किमी सर्टिफाइड रेंज और 200+ किमी रियल वर्ल्ड रेंज देता है, जिससे इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट और भारी काम (जैसे कोल्ड स्टोरेज, म्यूनिसिपल सर्विस) भी आराम से किए जा सकते हैं।

इससे पहले कंपनी का 40kWh वाला मॉडल भी काफी सफल रहा है। लॉन्च के सिर्फ 11 महीनों में ही 3.5 टन सेगमेंट में 30% मार्केट शेयर हासिल कर चुका है। अब नए वेरिएंट्स के साथ कंपनी ने “एक ही मॉडल सबके लिए” वाली सोच को छोड़कर यूज-केस आधारित स्ट्रैटेजी अपनाई है। अब ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी और रेंज चुन सकते हैं, जिसस उनका खर्च कम होगा और बिजनेस बढ़ेगा।

अब EVIATOR रेंज में तीन बैटरी ऑप्शन (32kWh, 40kWh और 50kWh) मिलते हैं, जिससे यह भारत का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो पूरी तरह अलग-अलग काम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। EVIATOR 350 (32kWh) की शुरुआती कीमत 14.58 लाख रुपये है। EVIATOR 350L+ (50kWh) 16.86 लाख रुपये में मिलेगी। ये जल्द ही देशभर की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। Montra Electric ने EVIATOR के नए वेरिएंट्स के साथ साफ कर दिया है कि अब EV लॉजिस्टिक्स का फ्यूचर है। हर बिजनेसमैन अपनी जरूरत के हिसाब से सही इलेक्ट्रिक ट्रक चुन सकता है।