नई दिल्ली: Kia ने अपनी अब तक की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV EV2 से पर्दा उठा दिया है। ब्रसेल्स में हुए एक इवेंट में पेश की गई यह कार खास तौर पर यूरोपीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, लेकिन इसकी खूबियां इसे ग्लोबल मार्केट के लिए भी दमदार बनाती हैं। Kia की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV EV2 में दो बैटरी विकल्प, ADAS फीचर्स और तीन ट्रिम्स मिलते हैं।
इस कार को अभी कंपनी ने यूरोप में पेश किया है। सिंगल चार्ज में Kia की ये कार 448 किमी की रेंज ऑफर करती है।
EV2 में Kia की मशहूर “Opposites United” डिजाइन लैंग्वेज साफ नजर आती है। छोटी कार होने के बावजूद EV2 मजबूत, ऊंची और SUV जैसी दिखती है। सामने की LED लाइट्स, सीधा बोनट और चौड़ा लुक इसे प्रीमियम फील देता है। GT-Line वर्जन थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी लगेगा।
बैटरी और रेंज EV2 की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, 42.2 kWh बैटरी, जिसकी रेंज करीब 317 किमी है। 61.0 kWh बैटरी, जो एक बार चार्ज में करीब 448 किमी तक चल सकती है दोनों वेरिएंट 400-वोल्ट सिस्टम पर काम करते हैं और DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे 10 से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ करीब 30 मिनट में हो जाता है। इसके अलावा 11 kW और 22 kW AC चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलेगा।
केबिन के अंदर तीन स्क्रीन सेटअप दिया गया है—12.3-इंच की स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट) और एक 5.3-इंच की अलग स्क्रीन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए। साथ में 8-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम भी मिलेगा। OTA अपडेट्स, सब्सक्रिप्शन फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी इसे और स्मार्ट बनाते हैं। स्पेस के मामले में पीछे पैर फैलाने की अच्छी जगह है। डिक्की का बड़ा स्पेस है।
EV2 से आप लैपटॉप, मिक्सर, लाइट जैसे सामान चला सकते हैं। कार सिर्फ चलने के लिए नहीं, चलती-फिरती पावर बैंक भी है। EV2 का प्रोडक्शन फरवरी 2026 से शुरू होगा, जबकि लॉन्ग-रेंज और GT-Line वेरिएंट जून 2026 से आएंगे। यूरोप में इसकी कीमत 27–28 लाख के आसपास रहने का अनुमान है। Kia EV2 उन लोगों के लिए है जो पेट्रोल से छुटकारा चाहते हैं, कम खर्च में EV चाहते है। स्टाइल + सेफ्टी + टेक्नोलॉजी सब चाहते हैं।
