इंडिया में TESLA Model Y के दाम में 9 लाख की कटौती, अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ती

नई दिल्ली : इंडिया में एंट्री के कुछ ही समय बाद अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla ने बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y की कीमत में सीधे 9 लाख रुपये की कटौती कर दी है, जिससे यह अब इंडियन कस्टमर्स के लिए पहले से कहीं अधिक आकर्षक विकल्प बन गई है।

Tesla ने हाल ही में इंडिया में Model Y L लॉन्च की थी। इसके बाद कंपनी ने अपनी Model Y लाइनअप में बड़ा बदलाव करते हुए Premium Long Range Rear Wheel Drive वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब Model Y केवल एक ही वेरिएंट 2026 Model Y Premium Rear Wheel Drive में उपलब्ध होगी। पहले जिस Model Y की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये थी, अब वही इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। ग्राहकों को सीधे 9 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। Tesla के मुताबिक नए 2026 Model Y Premium Rear Wheel Drive वेरिएंट में ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर, ब्लैक हेडलाइनर और अधिक शानदार केबिन अनुभव दिया गया है। कंपनी इसे 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट और लगभग 39,901 रुपये प्रतिमाह की EMI पर भी उपलब्ध करा रही है।

यह इलेक्ट्रिक SUV महज 5.9 सेकंड से कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। 16 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पावर फोल्डिंग सीट्स और पांच लोगों के बैठने की सुविधा भी मिलती है।Tesla का दावा है कि पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में ग्राहक ईंधन और मेंटेनेंस पर हर महीने बड़ी बचत कर सकते हैं। कंपनी होम चार्जिंग सुविधा के साथ-साथ भारत में अपने पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार कर रही है।

Tesla की सीनियर डायरेक्टर इसाबेल फैन के अनुसार कंपनी का लक्ष्य इंडिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आसान और सुलभ बनाना है। आने वाले समय में देशभर में नए शोरूम, सर्विस सेंटर और चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किए जाएंगे। जुलाई 2026 से इस नई और सस्ती Tesla Model Y की डिलीवरी शुरू होने जा रही है। ऐसे में भारत के प्रीमियम EV बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने वाली है।