नई दिल्ली: टेक ब्रांड Portronics ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्ट प्रोजेक्टर Beem 570 लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर उन यूज़र्स के लिए खास है जो घर बैठे सिनेमाघर जैसा शानदार अनुभव किफायती कीमत में चाहते हैं। Portronics Beem 570 की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसे Portronics की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन-ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।
यह प्रोजेक्टर Full HD 1080p रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है और 10,000 ल्यूमेंस तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। आपको हर सीन क्लियर और ब्राइट दिखेगा। यह 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है, जिससे आपका कमरा मिनी थिएटर बन सकता है। Beem 570 में स्लिक सिल्वर फिनिश और 270-डिग्री एडजस्टेबल डिजाइन दिया गया है। आप इसे बेडरूम, लिविंग रूम या किसी भी स्पेस में आसानी से सेट कर सकते हैं। इसमें 50,000 घंटे तक चलने वाला लैंप दिया गया है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए शानदार बनाता है।
यह प्रोजेक्टर Whale TV OS पर चलता है, जो Android 13 बेस्ड इंटरफेस देता है। इसमें Netflix, YouTube, Prime Video और JioHotstar जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं—यानि सीधे ऑन करके एंटरटेनमेंट शुरू। इसमें ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो अलाइनमेंट और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सेटअप बेहद आसान और झंझट-फ्री हो जाता है।
Beem 570 में 5W का इनबिल्ट स्पीकर मिलता है, जो बेसिक ऑडियो जरूरतों को पूरा करता है। इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। वायरलेस स्क्रीन मिररिंग की मदद से आप बिना केबल के सीधे अपने फोन की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकते हैं।Portronics Beem 570 एक ऐसा स्मार्ट प्रोजेक्टर है जो कम कीमत में बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस, स्मार्ट फीचर्स और आसान सेटअप देता है।
