7 मई को आ रही OnePlus Nord CE6 सीरीज़, 8000mAh बैटरी संग 2.5 दिन का बैटरी बैकअप

नई दिल्ली: OnePlus Nord CE6 सीरीज़ 7 मई 2026 को इंडिया में लॉन्च होगी, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ यूजर्स की पसंदीदा Lite सीरीज़, OnePlus Nord CE6 Lite की भी जोरदार वापसी हो रही है। यह करीब दो साल बाद फिर से मार्केट में उतर रही है। इसमें 8000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से एक बार चार्ज करने के बाद बैटरी के 2.5 दिन तक चलने का दावा किया गया है।

कंपनी इस बार Nord CE6 को एक “ऑल-राउंडर परफॉर्मर” के रूप में पेश कर रही है, जिसमें पावर, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे एक खास Touch Reflex चिप के साथ जोड़ा गया है। ड्यूल-चिप आर्किटेक्चर डेली यूज से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

गेमिंग लवर्स को 144FPS तक का अल्ट्रा-स्मूद गेमिंग सपोर्ट मिलता है। 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 6-एक्सिस गेमिंग जायरोस्कोप से बेहतर कंट्रोल मिलता है। लंबी गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 33,000 mm² का बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

इसमें 8000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से एक बार चार्ज करने के बाद बैटरी के 2.5 दिन तक चलने का दावा किया गया है। 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज होता है, इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग और Bypass Charging जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे हीट कम होती है और बैटरी लाइफ लंबी रहती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 6 साल तक 80 फीसदी हेल्थ बनाए रखेगी। इसमें 6.78-इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz डिस्प्ले दिया गया है, गेमिंग या विडियो देखने में काफी काफी स्मूथ और शार्प तस्वीरें देता है।

OnePlus Nord CE6 में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसे चार-लेयर प्रोटेक्शन दिए गए हैं। पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी यह फोन टिकेगा। MIL-STD-810H मिलिट्री स्टैंडर्ड टेस्ट से भी पास किया गया है। Nord CE6 तीन रंगों Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में आएगा, वहीं OnePlus Nord CE6 Lite Vivid Mint और Hyper Black कलर में उपलब्ध होगा। कीमत और ऑफर्स की जानकारी 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। OnePlus इस बार एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जो परफॉर्मेंस, बैटरी, गेमिंग और मजबूती—हर मोर्चे पर दमदार पैकेज साबित हो सकता है