ब्लैक थीम SUV का नया किंग, Hyundai Venue Knight 9.69 रुपये में लॉन्च

नई दिल्ली: Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर SUV Hyundai Venue का नया Knight Edition लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह एडिशन पूरी तरह ब्लैक थीम के साथ आता है, जो इसे रोड पर एकदम अलग और दमदार पहचान देता है, कंपनी ने इस मॉडल में ना सिर्फ डिजाइन को आक्रामक बनाया है बल्कि फीचर्स में भी बड़ा अपडेट दिया है जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्मार्ट बन गई है।

नई Venue Knight का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर है, जिसमें फ्रंट ग्रिल, Hyundai लोगो, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ORVMs और अलॉय व्हील्स सभी ब्लैक फिनिश में दिए गए हैं। रेड ब्रेक कैलिपर्स इसे स्पोर्टी टच देते है। केबिन के अंदर ऑल-ब्लैक थीम के साथ ब्रास कलर इंसर्ट्स और खास सीट अपहोल्स्ट्री इसे प्रीमियम फील देते हैं।

कंपनी ने चुनिंदा वेरिएंट्स जैसे HX6T, HX10 और N10 में डैशकैम फीचर शामिल किया है, जो ड्राइव रिकॉर्डिंग, इवेंट रिकॉर्डिंग, वेकेशन मोड और मोबाइल ऐप के जरिए विडियो डाउनलोड जैसी सुविधाएं देता है। Hyundai ने इस SUV में दो नए मैट कलर ऑप्शन Hazel Blue Matte और Mystic Sapphire Matte भी जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को अब ज्यादा स्टाइलिश विकल्प मिलते हैं।
Venue Knight में ग्राहकों को तीन पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं, जिसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (मैनुअल), 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (DCT) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (मैनुअल और ऑटोमैटिक) शामिल हैं, यानी परफॉर्मेंस के मामले में भी यह SUV हर तरह के यूजर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

Venue Knight की रेंज ₹9.69 लाख से शुरू होकर ₹14.79 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जहां HX5 पेट्रोल मैनुअल 9.69 लाख रुपये, HX5 डीजल 11.11 लाख रुपये, HX6T पेट्रोल 11.03 लाख रुपये, HX8 डीजल ऑटोमैटिक 13.84 लाख रुपये और HX10 टर्बो DCT 14.79 लाख रुपये में उपलब्ध है, जिससे यह SUV अलग-अलग बजट के ग्राहकों के लिए भी आकर्षक बन जाती है।

Hyundai Venue पहले से ही हर महीने करीब 10 से 11 हजार यूनिट्स की बिक्री कर रही है Hyundai की Knight सीरीज 2022 से अब तक 92 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाता है।