Lumio Vision 9 बना असली पावरहाउस, 24 अप्रैल से शुरू होगा एंटरटेनमेंट का महाकुंभ

नई दिल्ली: Lumio ने होम एंटरटेनमेंट की दुनिया में धमाकेदार एंट्री को और तेज करते हुए अपने लेटेस्ट स्मार्ट TV लाइनअप Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) की सेल डेट का ऐलान कर दिया है। भारत में ये दोनों स्मार्ट टीवी 24 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जहां ग्राहक इन्हें Amazon India और Flipkart पर शानदार बैंक ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे।

नई Lumio Vision 9 (2026) को इस तरह तैयार किया गया है कि यह परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, साउंड और सॉफ्टवेयर—इन चारों मोर्चों पर फ्लैगशिप लेवल का अनुभव दे। इसके दिल में छिपी है Lumio की Boss Performance आर्किटेक्चर, जो MediaTek के Pentonic 700 चिपसेट, 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ मिलकर ऐसा स्मूद, तेज और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देती है, जो आम टीवी के मुकाबले लगभग 2 गुना ज्यादा फास्ट है।

डिस्प्ले की बात करें तो यह टीवी अपने सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित होता है। इसमें फ्लैगशिप QD MiniLED डिस्प्ले के साथ EVA पैनल, Dolby Vision, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक्स और Rec 2020 कलर कवरेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है। यही नहीं, 4K 144Hz और 1080p 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR, ALLM और QMS सपोर्ट इसे गेमिंग और हाई-एंड कंटेंट के लिए परफेक्ट बना देता है। साउंड में भी यह किसी से कम नहीं है। 50W का DGS 2.2 ऑडियो सिस्टम, ड्यूल सबवूफर्स और Dolby Atmos के साथ यह टीवी घर को मिनी थिएटर में बदल देता है, जहां हर बीट दमदार और हर डायलॉग क्रिस्टल क्लियर सुनाई देता है।

सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को और भी स्मार्ट बनाने के लिए इसमें नया TLDR फीचर दिया गया है, जिसमें 32 नए फीचर्स शामिल हैं। अब यूजर को अलग-अलग ऐप्स में भटकने की जरूरत नहीं—होमपेज पर ही टॉप 10 मूवीज और TV शोज की लिस्ट मिल जाती है, साथ ही भारत के पॉपुलर क्रिटिक्स की सिफारिशें भी सीधे स्क्रीन पर नजर आती हैं। Lumio Vision 9 (2026) का 65-इंच वेरिएंट 72,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 64,999 रुपये तक आ जाती है। वहीं Lumio Vision 7 (2026) का 43-इंच मॉडल ₹29,999 में उपलब्ध होगा, जो ऑफर्स के साथ ₹24,999 तक मिल सकता है। 55-इंच वेरिएंट्स की बिक्री मई 2026 में शुरू होगी।

Lumio, जिसे 2025 में Circuit House Technologies ने लॉन्च किया था, आज भारत में होम एंटरटेनमेंट को नए अंदाज में परिभाषित कर रहा है। स्मार्ट टीवी से लेकर प्रोजेक्टर तक, Lumio ऐसे प्रोडक्ट्स बना रहा है जो न सिर्फ तकनीक में आगे हैं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी पूरी तरह बदलने की ताकत रखते हैं। कुल मिलाकर, Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) के साथ Lumio ने साफ कर दिया है कि अब होम एंटरटेनमेंट सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि एक दमदार, स्मार्ट और इमर्सिव अनुभव बनने वाला है।