गोवा: प्रीमियम बाइक सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए BMW Motorrad ने इंडिया में अपनी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS लॉन्च कर दी है। बाइक की बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है, जबकि डिलिवरी जून 2026 से शुरू होगी। इसे जर्मनी में डेवलप किया गया है, लेकिन इंडिया में ही प्रोड्यूस किया जाएगा। GS का मतलब सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि “हर रास्ते का साथी” होता है—चाहे सड़क हो या ऑफ-रोड ट्रेल।
इस बाइक में क्लासिक GS स्टाइल को मॉडर्न टच दिया गया है। सामने ‘X’ शेप वाला फुल LED हेडलाइट इसे एकदम अलग पहचान देता है, जबकि फ्रंट बीक (चोंच जैसा डिजाइन) से लेकर पीछे तक जाती फ्लोइंग लाइन इसे पूरी तरह एडवेंचर लुक देती है। बाइक का लुक रफ और मजबूत होने के साथ-साथ काफी प्रीमियम भी लगता है। इसमें नया 2-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 48 हॉर्सपावर और 43Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन तेज, स्मूद और हर तरह की राइडिंग—चाहे शहर हो, हाईवे या पहाड़ी रास्ते—के लिए परफेक्ट है।
राइडिंग को और आसान बनाने के लिए इसमें Shift Assistant Pro दिया गया है, जिससे बिना क्लच के गियर बदले जा सकते हैं। Easy Ride Clutch (ERC) फीचर बाइक को बिना झटके स्टार्ट और स्टॉप करने में मदद करता है। यह बाइक हर तरह के रास्तों के लिए तैयार है। बाइक में ‘Rain’, ‘Road’, ‘Enduro’ और ‘Enduro Pro’ जैसे चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं। सेफ्टी के मामले में इसमें ABS Pro, Dynamic Traction Control, Dynamic Brake Control और Engine Drag Torque Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो मुश्किल हालात में भी बाइक को संतुलित और सुरक्षित रखते हैं।
इसमें 6.5 इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें हीटेड ग्रिप्स, एडजस्टेबल लीवर और USB-C चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबी यात्रा को और आरामदायक बनाते हैं। बाइक की सीट हाइट 845mm रखी गई है। 14 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी के सफर के लिए काफी उपयोगी है। BMW F 450 GS तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका बेस वेरिएंट: 4.70 लाख रुपये, एक्सक्लूसिव वेरिएंट 4.90 लाख रुपये और GS ट्रॉफी वेरिएंट: 5.30 लाख रुपये में आती है। फाइनेंस के लिए कंपनी ₹9,999 प्रति माह से EMI का विकल्प भी दे रही है।
