Toyota की Urban Cruiser Taisor हुई महंगी, 24 हजार तक बढ़े दाम

नई दिल्ली: Toyota ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका देते हुए Toyota Urban Cruiser Taisor की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की इस एंट्री-लेवल SUV पर अब ₹20,000 से लेकर ₹24,000 तक का इजाफा किया गया है, जिससे यह बजट सेगमेंट में थोड़ी महंगी हो गई है। सबसे ज्यादा असर टॉप वेरिएंट्स पर पड़ा है। V 1.0 टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक और इसका डुअल-टोन वर्जन अब 24,000 रुपये महंगे हो गए हैं। G 1.0 टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो ग्राहक ऑटोमैटिक और टॉप फीचर्स वाला मॉडल लेना चाहते हैं, उन्हें अब पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

मैनुअल वेरिएंट्स भी इससे अछूते नहीं रहे। V 1.0 टर्बो-पेट्रोल MT, इसका डुअल-टोन मॉडल और G 1.0 MT वेरिएंट अब 20,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। बाकी वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमत बढ़ने के बावजूद Taisor की शुरुआती कीमत ₹7.25 लाख (एक्स-शोरूम) से ही शुरू होती है, जबकि इसका टॉप मॉडल अब ₹12.63 लाख तक पहुंच गया है। आसान शब्दों में कहें तो यह SUV अब भी किफायती कैटेगरी में है, लेकिन पहले जितनी “वैल्यू फॉर मनी” थी, उसमें थोड़ा असर जरूर पड़ा है।

Toyota सिर्फ Taisor तक सीमित नहीं रही है। कंपनी ने अपने दूसरे बड़े मॉडल्स—Toyota Innova Hycross, Toyota Fortuner, Toyota Innova Crysta और Toyota Fortuner Legender—की कीमतों में भी हाल ही में बढ़ोतरी की है। Toyota ने अपने पूरे पोर्टफोलियो में धीरे-धीरे कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में अगर आप Urban Cruiser Taisor खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब आपको पहले से थोड़ा ज्यादा बजट तैयार रखना होगा