मोबाइल में सिनेमा: vivo X300 Ultra की पहली झलक, 6 मई को इंडिया में एंट्री

नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित vivo Imagine Labs इवेंट के दौरान vivo ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप vivo X300 Ultra की पहली झलक दिखाकर साफ कर दिया है कि अब स्मार्टफोन सिर्फ फोटो खींचने का जरिया नहीं रह गया, बल्कि पूरा क्रिएटिव टूल बन चुका है। यह इवेंट 23 और 24 अप्रैल को आयोजित किया गया, जहां क्रिएटर्स, टेक एक्सपर्ट्स और पार्टनर्स को इस फोन को असली हालात में इस्तेमाल करके देखने का मौका दिया गया। यह फोन 6 मई को लॉन्च होने जा रहा है और खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने कंटेंट में फिल्म जैसी क्वालिटी चाहते हैं।

कंपनी का कहना है कि आज के दौर में क्रिएटर्स ऐसा फोन चाहते हैं जो उनके काम करने के तरीके के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। इसी सोच के साथ X300 Ultra को डिजाइन किया गया है, जिसमें फिल्म जैसी क्वालिटी देने पर खास फोकस रखा गया है। इसके टेलीफोटो सिस्टम में ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra दिया गया है, जो 400mm तक का फोकल लेंथ देता है। अगर आप किसी कॉन्सर्ट, ट्रैवल लोकेशन या वाइल्डलाइफ सीन को दूर से शूट कर रहे हैं, तो भी आपको पास जैसा क्लियर और डिटेल्ड शॉट मिलेगा। अब दूरी की वजह से कोई भी खास पल मिस नहीं होगा।

विडियो शूटिंग में Pro Video Mode दिया गया है, जिसमें आप 4K क्वालिटी में 120fps पर विडियो शूट कर सकते हैं। विडियो शूट करते समय आप किसी एक लुक में फंसते नहीं हैं। बाद में एडिटिंग करते वक्त आप कलर, ब्राइटनेस और मूड को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं, ठीक वैसे जैसे फिल्मों में किया जाता है। विडियो में न तो ज्यादा तेज रंग और न ही ओवर-एडिटेड लुक सामने आता है। इसमें वही फील आती है,, जो असल में आपने देखा और महसूस किया।

स्लो मोशन विडियो के मामले में भी यह फोन खास है। इसमें 4K 120fps स्लो मोशन सपोर्ट मिलता है, जो अलग-अलग फोकल लेंथ पर काम करता है। आप एक ही पल को अलग-अलग एंगल और ज़ूम में कैप्चर कर सकते हैं और हर बार एक नई कहानी बना सकते हैं। फोन में 60fps AF Tracking Snapshot फीचर दिया गया है। अगर कोई पल बहुत तेजी से गुजर रहा है, तब भी आप उसे साफ और सही समय पर कैद कर पाएंगे। इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक शूटिंग और एडिटिंग की जा सकती है।