Mercedes-Benz के 140 वें बर्थडे पर C और E-Class सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च

नई दिल्ली: Mercedes-Benz ने इंडिया में अपनी लग्ज़री कारों को खास अंदाज में पेश करते हुए Mercedes-Benz C-Class और Mercedes-Benz E-Class के Celebration Edition लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी अपने 140 साल पूरे होने पर ये लिमिटेड एडिशन मॉडल्स उतारे गए हैं। दोनों कारों की सिर्फ 140-140 यूनिट्स ही बनाई गई हैं। C-Class Celebration Edition की कीमत 62.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसके रेगुलर मॉडल से ज्यादा है। वहीं E-Class Celebration Edition 82.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ा महंगा है।

इन Celebration Editions में इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Mercedes-Benz C-Class Celebration Edition में आपको 2.0 लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ करीब 197 bhp की पावर देता है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बूस्ट भी मिल जाता है, जिससे ड्राइव और स्मूद व तेज हो जाती है। इसमें 360° कैमरा दिया गया है, जिससे गाड़ी पार्क करना या तंग जगहों पर चलाना बेहद आसान हो जाता है।

साथ ही Burmester का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है, जो म्यूजिक को शानदार क्वालिटी में सुनने का अनुभव देता है। कार में 11.9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है, जिससे आप नेविगेशन, म्यूजिक और बाकी कंट्रोल आसानी से चला सकते हैं। इसके अलावा फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें सारी जरूरी जानकारी स्क्रीन पर साफ-साफ दिखती है। फ्रंट सीट्स हीटेड और वेंटिलेटेड हैं, यानी सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडी सीट का मजा मिलता है।

वहीं, Mercedes-Benz E-Class Celebration Edition में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो करीब 194 bhp की पावर देता है और लंबी दूरी के लिए स्मूद और कंफर्टेबल ड्राइविंग देता है। इसमें 14.4 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है, जो काफी प्रीमियम फील देता है। 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग के जरिए आप कार के अंदर का माहौल अपने मूड के हिसाब से बदल सकते हैं। फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की मदद से हर यात्री अपनी पसंद का तापमान सेट कर सकता है। पैनोरमिक सनरूफ से केबिन और खुला व लग्ज़री महसूस होता है। पीछे बैठने वालों के लिए इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स दी गई हैं, जिससे धूप से बचाव होता है और प्राइवेसी भी मिलती है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।