नई दिल्ली: Land Rover ने इंडिया में अपनी लग्ज़री SUV Range Rover Sport Autobiography को लॉन्च कर दिया है, जो अब देश में ही असेंबल होकर ग्राहकों तक पहुंचेगी। इसकी कीमत करीब ₹1.60 करोड़ रखी गई है पहली बार इंडिया में बनी Range Rover Sport को Autobiography ट्रिम में पेश किया गया है।
यह कार स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा लग्ज़री, ज्यादा फीचर्स और ज्यादा स्टाइल के साथ आती है। बाहर से देखने पर इसमें 22-इंच के बड़े फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो सैटिन ब्लैक फिनिश में हैं। साथ ही रेड ब्रेक कैलिपर्स और खास Autobiography बैजिंग इसे अलग पहचान देते हैं। फ्लश डोर हैंडल्स कार को और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं, जबकि जेस्चर कंट्रोल टेलगेट और पावर फोल्डिंग मिरर्स (मेमोरी फंक्शन के साथ) रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
SUV पूरी तरह लग्ज़री से भरी हुई है। इसमें प्रीमियम लेदर सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और फ्रंट सेंटर कंसोल में रेफ्रिजरेटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। फ्रंट सीट्स को 22 अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 3.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ 4.4-लीटर V8 इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। 3.0-लीटर इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। डी350 डीजल इंजन 351 hp की पावर और 700 Nm का टॉर्क देता है, जिससे कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 234 किमी/घंटा तक जाती है। वहीं P400 पेट्रोल इंजन 400 hp की पावर और 550 Nm टॉर्क देता है, जो इसे और भी ज्यादा पावरफुल बनाता है।
कुल मिलाकर, Range Rover Sport Autobiography उन लोगों के लिए है जो एक ही कार में स्टाइल, पावर, लग्ज़री और एडवांस टेक्नोलॉजी सब कुछ चाहते हैं—यानी यह सिर्फ SUV नहीं, बल्कि एक प्रीमियम लाइफस्टाइल का स्टेटमेंट है।
